विविध भारत

उपहार सिनेमा अग्निकांड: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, नहीं बढ़ेगी अंसल बंधुओं की सजा

संघ ने फैसले पर पुनर्विचार के लिए दायर की थी याचिका सुधारात्मक याचिका पर बंद कमरे में हुई सुनवाई इससे पहले सुशील अंसल को मिली थी कोर्ट से राहत

2 min read

सुप्रीम कोर्ट ने उपहार सिनेमा अग्निकांड मामले में पीड़ितों के एक संगठन की सुधारात्मक याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। इससे अंसल बंधुओं की कारावास की सजा और नहीं बढ़ाई जाएगी। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे, न्यायमूर्ति एनवी रमण और न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की पीठ ने उपहार कांड पीड़ित संघ (AVUT) की सुधारात्मक याचिका पर बंद कमरे में सुनवाई की। सुनवाई के दौरान खारिज को खारिज कर दिया।

पीठ ने कहा- कोई मामला नहीं बनता

पीठ ने अपने आदेश में कहा कि- ‘हमने सुधारात्मक याचिका और प्रासंगिक दस्तावेजों पर गौर किया है। हमारी राय में, कोई मामला नहीं बनता है। इसलिए, सुधारात्मक याचिका खारिज की जाती है।’ इससे पहले, नौ फरवरी 2017 को तीन न्यायाधीशों की पीठ ने 2:1 के बहुमत वाले फैसले में 78 वर्षीय सुशील अंसल को आयु संबंधी दिक्कतों के चलते उसके जेल में रहने की अवधि के बराबर सजा देकर राहत दे दी थी। पीठ ने हालांकि उसके छोटे भाई गोपाल अंसल से मामले में शेष बची एक साल की सजा पूरी करने को कहा था।

यह है मामला

बता दें, एवीयूटी ने सुधारात्मक याचिका दायर करके इस फैसले पर पुनर्विचार किए जाने का अनुरोध किया था। साल 1997 में 13 जून को राजधानी दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उपहार सिनेमाघर में आग लग गई थी। जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। सिनेमा में तब 'बॉर्डर' फिल्म लगी हुई थी। लोग फिल्म देख रहे थे उसी दौरान सिनेमाघर के ट्रांसफार्मर कक्ष में आग लग गई। घटना की जांच पर पता चला कि सिनेमाघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे।

Updated on:
20 Feb 2020 03:57 pm
Published on:
20 Feb 2020 01:50 pm
Also Read
View All
Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से