विविध भारत

हरिद्वार कुंभ में जाना है तो करना होगा ये जरूरी काम, मुख्यमंत्री रावत के फैसले को कोर्ट ने बताया गलत

हरिद्वार कुंभ मेले में जाने वालों को कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य, हाईकोर्ट ने जारी किया निर्देश

2 min read
Mar 24, 2021
हरिद्वार में कुंभ मेला ( फाइल फोटो)

नई दिल्ली। हरिद्वार ( Haridwar ) में चल रहे कुंभ मेले ( Kumbh Mela ) में जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। दरअसल अब कुंभ में जाने वाले सभी लोगों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।

दरअसल देशभर में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कई राज्यों में स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है। खास तौर पर महाराष्ट्र और पंजाब में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। वहीं इस बीच केंद्र ने कोरोना के तीन नए वैरिएंट को लेकर भी चिंता जाहिर की है।

बताया जा रहा है कि इन वैरियंट से देश के करीब 18 राज्य प्रभावित हैं। इस बीच हरिद्वार में चल रहे कुंभ को लेकर भी कोर्ट ने बड़ा निर्देश जारी कर दिया है।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का असर अब उत्तराखंड में हो रहे कुंभ पर भी दिख रहा है। उत्तराखंड की हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि कुंभ में आने वाले सभी लोगों को RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।

यही नहीं हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उस फैसले को भी गलत बताया है, जिसमें उन्होंने बिना टेस्ट के ही कुंभ में आने की इजाजत दी थी।

कुंभ मेले को लेकर एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने ये निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन्स को सख्ती से पूरा किया जाए।

वैक्सीन लगवाने वालों को छूट
हाईकोर्ट ने कहा है कि जिन लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, अगर वह अपना सर्टिफिकेट दिखाते हैं तो उन्हें छूट मिल सकती है, हालांकि बाकी सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराने के साथ ही अपनी निगेटिव रिपोर्ट भी दिखाना होगी।

तीरथ रावत ने बदल दिया था फैसला
मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होते ही तीरथ सिंह रावत ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के फैसले को बदलते हुए, कुंभ में जाने वालों के लिए कोरोना टेस्ट की अनिवार्यता को खत्म कर दिया था।

आपको बता दें कि तीरथ सिंह रावत के इस फैसले की काफी निंदा भी हुई थी। इसी बीच एक जनहित याचिका दायर हुई जिस पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है।

Published on:
24 Mar 2021 03:03 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग