विविध भारत

उत्तराखंडः बाढ़ और बारिश में देवदूत बने एसडीआरएफ के जवान

मूसलाधार बरसात के चलते रास्ते में पड़ने वाले एक गदेरे ने ऐसा विकराल रूप ले रखा था कि बड़ी सी बड़ी वस्तु तिनके की तरह बही जा रही थी।
2 min read
SDRF
उत्तराखंडः बाढ़ और बारिश में देवदूत बन गए हैं एसडीआरएफ के जवान

देहरादून। राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के बीच एसडीआरएफ के जवान लोगों के लिए देवदूत साबित हो रहे हैं। लोगों के लिए देवदूत साबित होने के एक ऐसे ही वाकये में एसडीआरएफ के जवानों ने उत्तरकाशी जिले के थराली गांव में फंसे 500 कांवड़ियों को रोप और वैकल्पिक पुल के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान जवानों ने खुद की जान जोखिम में डालने से कोई गुरेज न की।

मूसलाधार बारिश के कारण थराली गांव में पानी व मलबे से मोटर मार्ग बाधित हो गए। इस मार्ग पर 500 कांवड़ियों का एक जत्था फंस गया। कांवडि़ए गंगोत्री से जल भरकर लौट रहे थे। मूसलाधार बरसात के चलते रास्ते में पड़ने वाले एक गदेरे ने ऐसा विकराल रूप ले रखा था कि बड़ी सी बड़ी वस्तु तिनके की तरह बही जा रही थी। ऐसी स्थिति में एसडीआएफ के जवानों ने स्थिति को संभालते हुए वहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और देखते ही देखते सभी 500० कांवडियों को सुरक्षित निकाल लिया।

इस बीच बच्चे उत्तरकाशी के डूंडा इलाके में एक लड़के के बहने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की दूसरी टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत समय न गंवाते हुए बच्चें को ढूंढने लगे। जिस जगह बच्चे के बहने की बात बताई जा रही थी, वहां पानी के बहने की आवाज ही किसी के दिल में दहशत पैदा कर देने के लिए काफी थी। बावजूद इसके एसडीआरएफ के ये जवान अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना मोर्चा संभाले लिया और कुछ देर में बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया। चाहे हरिद्वार में कांवडियों को डूबते हुए गंगा नदी से निकालना हो या फिर दून में सोंग नदी की बाढ़ से लोगों को सुरक्षित निकालना जवान दिन रात तैनात हैं लोगों कि सुरक्षा में।

Published on:
10 Aug 2018 09:47 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video