विविध भारत

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का पाकिस्तान को कड़ा संदेश- भारत हमला नहीं करता, लेकिन संप्रभुता से समझौता नहीं

पाकिस्तान को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने एक बार फिर दिया करारा जवाब उकसावों के बावजूद भारत ने आज तक किसी पर हमला नहीं किया अगर हमारी संप्रभुता पर बात आएगी तो हम शांत नहीं बैठेंगे
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2019, 6:26 PM IST
d2.png

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से अंट शंट बयानबाजी पर उतरे पाकिस्तान को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने एक बार फिर करारा जवाब दिया है।

वेंकैया नायडू ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि उकसावों के प्रयासों के बावजूद भारत ने आज तक किसी पर हमला नहीं किया।

लेकिन हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि हम कुछ भी हल्के में नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हमारी संप्रभुता पर बात आएगी तो हम शांत नहीं बैठेंगे।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान के साथ चल रही तनातनी के बीच उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दूसरी बार पाकिस्तान पर निशाना साधा है।

इससे पहले उन्होंने विशाखापत्तनम में नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा था कि पाकिस्तान के साथ अब केवल पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके पर ही बातचीत होगी।

नायडू ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है औ अब इस पर बातचीत का कोई सवाल नहीं उठता। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हम शांतिप्रिय लोग हैं, इसलिए युद्ध नहीं चाहते।

उप राष्ट्रपति नायडू ने कहा था कि पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि हम शांतिप्रिय लोेग हैं। इसलिए अपने सभी पड़ोसियों से मधुर संबंध चाहते है, बशर्ते हमें परेशान न किया जाए।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील मसले पर उप राष्ट्रपति का बयान अपने आप में बड़े मायने रखता है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर को लेकर देश और बाहर का माहौल अभी गर्म है।

Updated on:
6 Sep 2019, 6:26 PM IST
Published on: