विविध भारत

हिंसा और कोरोना की दहशत ने उड़ाया होली का रंग, ग्राहकों की इंतजार में दुकानदार

दिल्ली हिंसा और कोरोना की मार से होली मार्केट बेजार होली पर व्यस्त रहने वाले बाजार खाली आ रहे नजर पत्रिका टीम ने मौके पर पहुंच जाना दुकानदारों का हाल

2 min read
हिंसा और कोरोना की दहशत ने उड़ाया होली का रंग, ग्राहकों की इंतजार में दुकानदार

नई दिल्ली। पहले दिल्ली के दंगों का कहर और फिर कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का जहर होली के त्यौहार ( Holi festival ) पर बड़ा असर डाल रहा है। दिल्ली का सदर बाजार कई चीजों के लिए पूरी एशिया का सबसे बड़ा मार्केट माना जाता है। चाहे फिर बात मसालों की हो या पनीर की। खिलौने और कपड़े से लेकर होली के रंग और पिचकारी तक सब कुछ यहां पर मिलता है। आपको यहां हर चीज काफी सस्ते और बेहतर क्वालिटी की मिल जाएगी।

सदर बाजार होलसेल मार्केट है और यहां ना केवल दिल्ली बल्कि हरियाणा पंजाब राजस्थान उत्तर प्रदेश बिहार और हिमाचल प्रदेश के लोग सामान खरीदने आते हैं बल्कि व्यापारी वर्ग भी सस्ता सामान होने की वजह से काफी बड़ी मात्रा में सामान ले जाते हैं, लेकिन इस बार दिल्ली के दंगों की वजह से और कोरोना वायरस के डर से बाहर के दुकानदार सामान सही से नहीं आ रहे हैं। जिसकी वजह से काफी बड़ी मात्रा में होली का सामान मंगा चुके थोक विक्रेता काफी परेशान दिख रहे हैं। उनकी मानें तो पिछली बार होली से 4 दिन पहले लगभग 70 प्रतिशत से ज्यादा सामान बिक चुका था लेकिन इस बार इसका आधा भी नहीं बिका है।

जब पत्रिका की टीम ने मौके पर जाकर ग्राउंड रिपोर्टिंग की तो अधिकांश दुकानदार मार्केट के पीक टाइम में या तो सोते नजर आए या फिर खाली बैठे दिखाई दिए। आमतौर पर हर साल इस समय व्यापारियों का भारी हुजूम इस इलाके में देखा जा सकता है। यहां तक कि मार्केट में पैर रखने की भी जगह नहीं मिलती। हालांकि मुख्य मार्ग से सदर बाजार को जोड़ने वाली सड़क आम दिनों की तरह ही व्यस्त थी, लेकिन मार्केट काफी हल्का नजर आया। यह सुस्ती अगर होली के दिन तक जारी रही तो यहां के दुकानदार यह सामान स्टॉक करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उनका सामान खरीदने में लगी रकम फस जाएगी।

एक तरफ तो बाजार का यह हाल है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के पॉश इलाके सिविल लाइंस और कमला नगर का आरडब्लूए किसी भी कीमत पर होली खेलने की तैयारी कर रहा है। यहां के लोग ना तो कोरोना के आंख दिखाने से डर रहे हैं ना ही दंगों की आग से भयभीत है, बल्कि जरूरी सावधानी के साथ होली मनाने की तैयारी में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें

यहां पिचकारी की जगह लोग जूता मारकर खेलते हैं होली, डीएम और एसपी करते हैं मॉनिटरिंग
Updated on:
05 Mar 2020 09:48 pm
Published on:
05 Mar 2020 04:39 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर