15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली हिंसा पर टिप्पणी कर फंसे गीतकार जावेद अख्तर, बिहार में शिकायत दर्ज

जावेद अख्तर के खिलाफ दिल्ली दंगे के मद्देनजर एक टिप्पणी को लेकर परिवाद पत्र दाखिल अख्तर के खिलाफ IPC की धारा 124 ए, 153 ए और 153 बी के तहत शिकायत दर्ज की गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 5 Mar 2020, 4:21 PM IST

दिल्ली हिंसा पर टिप्पणी कर फंसे जावेद अख्तर, बिहार में शिकायत दर्ज

दिल्ली हिंसा पर टिप्पणी कर फंसे जावेद अख्तर, बिहार में शिकायत दर्ज

नई दिल्ली। बिहार में बेगूसराय ( Begusarai ) की एक अदालत में मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ( Lyricist Javed Akhtar ) के खिलाफ दिल्ली दंगे ( Delhi Violence ) के मद्देनजर एक टिप्पणी को लेकर परिवाद पत्र दाखिल किया गया है।

बेगूसराय ( Begusarai ) के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार की अदालत में बुधवार को स्थानीय वकील अमित कुमार ने परिवाद पत्र दाखिल किया है।

परिवाद पत्र में अख्तर के खिलाफ IPC की धारा 124 ए, 153 ए और 153 बी के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

आप आदमी पार्टी ने सुशील पर लगाया दांव, बनाया बिहार प्रदेश अध्यक्ष

परिवाद पत्र में दिल्ली में हुए दंगे को लेकर मीडिया में अख्तर की एक टिप्पणी को लेकर आई खबर को आधार बनाया गया है।

अमित ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर इस मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी। उन्होंने कहा कि अख्तर ने ट्वीट कर कहा था, "दिल्ली में कई लोग मारे गए, घर फूंके गए, दुकान लूट ली गई पर पुलिस सिर्फ एक घर को सील कर मालिक को खोज रही है।

संयोग से उसका नाम ताहिर है। दिल्ली पुलिस को सलाम।"

फिल्म गंगाजल स्टाइल में हुई ताहिर हुसैन की गिरफ्तारी, कोर्ट में घुसते ही दबोचा

Coronavirus: दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी पहुंच चुकी है भारत, PM बोले- घबराने की कोई जरूरत नहीं

अमित ने कहा है कि इस बयान को पढ़ने के बाद स्पष्ट है कि अख्तर हिंदुस्तान को जाति, संप्रदाय के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं।