15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक संगीत सोम ने ‘आप’ पार्षद ताहिर हुसैन को लेकर दिया विवादित बयान

Highlights- मुजफ्फरनगर में 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों के मामले में कोर्ट में तारीख पर पहुंचे संगीत सोम- विधायक संगीत सोम ने कहा- ताहिर हुसैन आतंकी व देशद्रोही- मुजफ्फरनगर निवासी आईबी के जवान अंकित शर्मा की मौत पर जताया दुख
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Mar 2020, 2:38 PM IST

sangeet-som.jpg

मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर में 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों (Communal riots) के मामले में कोर्ट में तारीख पर आए भाजपा विधायक संगीत सोम (BJP MLA Sangeet Som) ने विवादित बयान दिया है। कोर्ट में पेश होने के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए सीएए (CAA) को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा (Delhi Violence) की निंदा की और हिंसा में मुजफ्फरनगर निवासी आईबी के जवान अंकित शर्मा (Ankit Sharma) की मौत पर दुख जताया। उन्होंने दिल्ली हिंसा के आरोपी आम आदमी पार्टी पार्षद ताहिर हुसैन (Tahir Husain) को आतंकवादी व देशद्रोही करार देते हुए चौराहे पर खड़ा करके गोली मार देने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- Amroha: आप पार्षद ताहिर हुसैन की तलाश में दिल्ली पुलिस पहुंची पुश्तैनी गांव

गौरतलब है कि विधायक संगीत सोम पर भी मुजफ्फरनगर में 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों में भड़काऊ भाषण व सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट वायरल करने समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में संगीत सोम गुरुवार को तारीख पर मुजफ्फरनगर न्यायालय में आए थे।

विधायक संगीत सोम के खिलाफ मुकदमों को लेकर उनके वकील अनिल जिंदल ने बताया कि विधायक संगीत सोम आज कोर्ट में तारीख पर पेश हुए। उन पर तीन मुकदमे चल रहे हैं। एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का है, जिसके वादी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार बुलंदशहर हिंसा में मारे गए थे। इस मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। जबकि दूसरा मुकदमा खतौली थाने का था और तीसरा सिविल लाइन का। कोर्ट ने अब इस मुकदमे में 15 अप्रैल की तारीख दी है।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता ने सीएम योगी को लिखा पत्र, 'आजम खान से जेल में मिलने पहुंच रहे हैं फरार भ्रष्टाचारी'