विविध भारत

Vizag Gas Leak: वीडियो में देखें कैसे सड़कों पर बेहोश होकर गिरने लगे लोग

गुरुवार आधी रात करीब तीन बजे हुआ गैस रिसाव। पुलिस को सड़कों पर 50 से ज्यादा बेसुध लोग पड़े मिले।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 May 2020, 3:10 PM IST
LG Polymers India Vizag Gas Leak 1
LG Polymers India Vizag Gas Leak 1

विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विजाग स्थित एलजी पॉलिमर्स केमिकल प्लांट से गुरुवार को गैस रिसाव के कारण दो बुजुर्गों और एक 8 वर्षीय बच्ची समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 5,000 से ज्यादा बीमार हो गए हैं। लेकिन यह हादसा एक आम हादसा नहीं बल्कि बहुत भयावह था। इसका अंदाजा पत्रिका डॉट कॉम पर घटना के एक वीडियो के जरिये देखा जा सकता है।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि केमिकल प्लांट से निकली गैस इतनी जहरीली थी कि लोग सड़कों पर जहां कहीं भी थे, वहीं पर बेसुध होकर गिर पड़े। गैस रिसाव का असर फैक्ट्री के तीन किलोमीटर दायरे में देखने को मिला, जबकि 10 किलोमीटर तक पशु-पक्षियों पर भी इसका प्रभाव देखने को मिला।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो रास्ते में उन्हें 50 से ज्यादा बेसुध लोग सड़कों पर पड़े मिले। गैस का असर इतना खतरनाक था कि इससे लोगों का दम घुटने लगा और आंखें लाल हो गईं।

गौरतलब है कि गोपालपट्टनम के नजदीक नादुथोटा क्षेत्र के पास आरआर वेंकटपुरम में एलजी पॉलिमर्स इंडिया प्लांट में गुरुवार सुबह लगभग 3 बजे रिसाव हुआ।

Updated on:
7 May 2020, 3:10 PM IST
Published on: