विविध भारत

दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग की चेतावनी, आज 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आएगी आंधी!

मौैसम विभाग ने जारी की चेतावनी। दिल्ली-एनसीआर में आज आएगी जोरदार आंधी, अगले 24 घंटों में मानसून भी देगा दस्तक।
2 min read
alert
दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग की चेतावनी, आज 50 किमी प्रति घंट की रफ्तार से आएगी आंधी!

नई दिल्ली। पिछले महीने मई में आंधी और तूफान ने लगभग पूरे उत्तर भारत में जमकर तांडव मचाया। कई लोगों की जान गई, कई जगह लाखों का नुकसान हुआ। कुछ लोग तो बेघर भी हुए। इतनी तबाही मचाने के बाद भी आंधी और तूफान अभी थमा नहीं है। जून के महीने में भी लगातार अपनी आमद दर्ज करवा रहा है। इसी कड़ी में अब मौसम विभाग ने प्री-मॉनसून बारिश के दौर से पहले दिल्ली-एनसीआर के लिए चेतावनी जारी की है। गुरुवार को हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं अगले 24 घंटों में जोरदार आंधी की संभावना है।


50 किमी प्रति घंटे की होगी रफ्तार
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आने वाली आंधी की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा हो सकती है। दरअसल पश्चिचमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिमी भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार और शुक्रवार यानी 7-8 जून को कई राज्यों में आंधी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम बदलने से तापमान में आई कमी, गर्म हवाओं ने बढ़ाई लोगों की समस्या
आंधी के साथ मानसून भी देगा दस्तक
दो दिन तक आंधी के अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना भी व्यक्त की है। यानी इन दो दिनों में राजधानी और आस-पास के इलाकों में लोग प्री मानसून से भी रूबरू हो जाएंगे। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। वहीं एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबादी या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।


यहां आएगी जोरदार बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आज कर्नाटक के तटीय इलाकों, कोंकण, गोवा और मुंबई में भारी बारिश की आंशका है, मौसम विभाग ने पहले ही मुंबई में भारी बारिश की आशंका जाहिर की थी। कहा जा रहा है कि आने वाले तीन दिनों में मुंबई में भारी बारिश सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है इसलिए ऐहतियातन एनडीआरएफ की तीन टीमों को तैनात किया गया है।

आज स्‍वयंसेवकों को प्रणब करेंगे संबोधित, संघ मुख्‍यालय पर टिकीं सबकी नजरें
उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज
आपको बता दें कि पिछले दो दिन में उत्तर भारत में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। जबरदस्त पड़ रही गर्मी और लू के थपेड़ों पर तेज हवाओं और बारिश ने मरहम का काम किया है। हालांकि कई जगहों पर हवाएं इतनी तेज रहीं कि तबाही ही मचा दी। इस दौरान आई आंधी व आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में कुल 26 लोगों की जान चली गई। उत्तराखंड में मंगलवार रात हुई बारिश और तूफान से कई घरों में पानी घुस गया। उत्तरकाशी के बड़कोट के निकटवर्ती धारा कलोगी गांव में आकाशीय बिजली से 22 मवेशी मारे गए। जबकि पिथौरागढ़ में आधा दर्जन मवेशी सड़क के मलबे में जिंदा दफन हो गए। चारधाम यात्रा पूरे दिन सुचारु रही।

Published on:
07 Jun 2018 09:21 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video