शर्मिष्ठा ने टवीट प्रणब को आगाह किया
इससे पहले बुधवार को उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ट्वीट कर अपने पिता को आरएसएस और भाजपा की डर्टी पॉलिटिक्स से बचने की नसीहत दी है। उन्होंने अपने पिता को आगाह किया कि आपके शामिल होने के बाद संघ मुख्यालय कांग्रेस और आपके खिलाफ झूठी खबरें और अफवाहों को तूल देने का काम करेगा। इसकी शुरुआत संघ ने बुधवार को मेरी भाजपा में शामिल होने की अफवाहों को तूल देकर कर दी है। भाजपा की तरफ से अभी से प्रचारित किया जाने लगा है कि मैं कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली हूं। पश्चिम बंगाल से भाजपा के टिकट पर चुनाव लडूंगी। इसलिए मैं, सभी को बता देना चाहती हूं कि अपना घर छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगी। अपको इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं करना चाहिए था। मुझे इस बात की आशंका है कि इस कार्यक्रम में आप जो कुछ भी कहेंगे उसे भुला दिया जाएगा। केवल आपकी तस्वीरे याद रखी जाएंगी। मैं कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास करने की वजह से राजनीति में शामिल हुई हूं। कांग्रेस छोड़ने से बेहतर मेरे लिए राजनीति सन्यास लेना होगा।