विविध भारत

उत्तर भारत में फिर बारिश के आसार, राजधानी में बिगड़ सकते निचले इलाकों के हालात

मौसम विभाग ने घोषणा की है कि मंगलवार सुबह बादल छाए रहे और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

2 min read
Jul 31, 2018
दिल्ली में फिर बारिश के आसार, बिगड़ सकते निचले इलाकों के हालात

नई दिल्ली। राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने घोषणा की है कि मंगलवार सुबह बादल छाए रहे और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की भी संभावना है। वहीं, यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने के बाद बारिश की संभावना ने प्रशासन के पीसने छुड़ा दिए हैं। बताया जा रहा है कि अगर बारिश में तेजी दर्ज की जाती है तो दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 71 फीसदी दर्ज हुआ। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिले भारी बारिश की चपेट में है। कई जगहों पर तेज बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से रेल, सड़क एवं हवाई यातायात पूरी तरह से बाधित हुआ।

यमुना में बाढ़ जैसे हालत

दरअसल, यमुना में बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। यह हालात हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से बनी है। सूत्रों के मुताबिक हथिनीकुंड बैराज से अभी तक 6 लाख से क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा चुका है। इसका प्रभाव यह पड़ा कि यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार गया और निकटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया। यमुना के बढ़ते जलस्तर ने दिल्ली के इलाकों की डूबने की आशंका बढ़ा दी है। वहीं प्रशासन का कहना है कि हरियाणा से पानी छोड़ने में जैसी ही कमी आती है तो यमुना का जलस्तर में गिरावट देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें

दिल्ली: खतरे के निशान पर यमुना का जलस्तर, वक्त रहते बाढ़ से बचाए गए 15 लोग
Published on:
31 Jul 2018 12:08 pm
Also Read
View All