26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: कृष्ण के बाद अब तेज प्रताप यादव पर चढ़ा भगवान शिव की भक्ति का रंग

जद मुखिया लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 31 Jul 2018, 11:27 AM IST

news

बिहार: कृष्ण के बाद अब तेज प्रताप पर चढ़ा भगवन शिव की भक्ति का रंग

पटना। राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार तेज प्रताप की चर्चा कारण कुछ और नहीं, बल्कि उनका नया अवतार है। दरअसल, सावन का महीना शुरू होते ही राजद नेता तेज प्रताप भगवान शिव की लय में रंग गए हैं। यही नहीं उन्होंने भोलेनाथ का वेश भूषा धारण कर भगवान संभूनाथ की पूजा अर्चना भी की।

सड़क सुरक्षा को लेकर ईश्वर की शरण में ट्रैफिक विभाग, 'भगवान गणेश' ने बताए हेल्मेट के फायदे

दिल्ली: यमुना ने किया खतरे के निशान को पार, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने काम शुरू

आपको बता दें कि सावन माह के चलते मंगलवार को तेज प्रताप यादव ने देवघर में पूजा अर्चना के लिए रवाना होने से पटना में भगवान शिव की पूजा की। इस दौरान उन्होंने भोलेनाथ के भक्तों की तरह ही बाघ की खाल और गेरुआ रंग वाली पोशाक धारण की। तेजप्रताप ने शंख बजा कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना शुरू की। आपको बता दें कि देवघर (बाबा बैद्यनाथ धाम) में बिहार और झारखंड के लोग बड़ी तदाद में जल चढ़ाते हैं और पूजा अर्चना करते हैं।

मुजफ्फरपुर: शेल्टर होम दुष्कर्म केस में पीड़िता का बयान, 'अंकल शरीर पर गर्म तेल फेंकते थे'

भगवान श्रीकृष्ण का रूप किया था धारण

दरअसल, यह पहली बार नहीं है, जब तेज प्रताप भगवान में अपनी श्रद्धा के कारण चर्चा में आए हों। इससे पहले भी वह भगवान उस समय सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का रूप धारण किया था। आपको बता दें कि तेज प्रताप अपने पिता लालू प्रसाद यादव के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। यही कारण है कि अपने अलग-अलग बयानों या कामों को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी विधानसभा के दौरे के समय एक गांव में गाय की पूजा की थी।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग