
नई दिल्ली। हरियाणा में आंधी-तूफान और तेज बारिश की संभावना की वजह से हरियाणा सरकार ने दो दिन के लिए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की है। राज्य सरकार की इस घोषणा के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने मौसम विभाग से इस संबंध में जानकारी मांगी है। इस जानकारी में पीएमओ हरियाणा सरकार से पूछा है कि आखिर किस आधार पर सरकार को एडवाइजरी दी गई है कि स्कूल बंद करने पड़ रहे हैं।
हरियाणा में दो दिनों तक स्कूल बंद
वहीं, पीएओं के सवाल का जवाब देते हुए मौसम विभाग ने बड़ा भी हैरान करने वाला जवाब दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि उन्होंने हरियाणा सरकार को ऐसी किसी भी तरह की कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है, जिसके चलते स्कूल बंद करने पड़े हैं।
कोई एडवाइजरी जारी नहीं की
मौसम विभाग के डीडीजीएण देवेंद्र प्रधान ने कहा कि हमारे तरफ से कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई। प्रधान ने कहा कि हमने सिर्फ अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ऐसी आशंका है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं।
शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने की पुष्टि
आपको बता दें कि तेज तूफान और बारिश की वजह से हरियाणा सरकार ने सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टियां कर दी है। इस बात की पुष्टि राज्य के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने की है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से जारी की गई जानकारी की वजह से देश के कुल 13 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि अगले 48 घंटे काफी भारी हैं। इन 48 घंटों में कुदरत कहर बरपा सकती है। विभाग की माने तो हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ जगहों पर भी धूल भरी आंधी चल सकती है। वहीं इस धूल भरी आंधी का असर पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी देखने को मिल सकता है।