
नई दिल्ली। घाटी में सेना ने ऑपरेशन ऑल आउट के तहत कई आतंकियों को मार गिराया है। रविवार को भी सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मौत के घाट उतारा। सुरक्षाबलों की ओर से आतंकियों के सफाए का यह अभियान हिजबुल मजाहिद्दीने के पोस्टर बॉय बुहरान वानी के मौत से शुरू हुआ था। 8 जुलाई 2016 को सुरक्षाबलों ने बुरहान का मार गिराय था। अब 22 महीने बाद सेना ने बुरहान गैंग के आखिरी सदस्य को भी मौत की निंद सुला दिया है।
बता दें कि कुछ साल पहले बुरहान गैंग की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें सभी 11 सदस्यों को दिखाया गया था। आज वह समय है कि जिसमें उन 11 में से दस को मार गिराया गया है। बुरहान गैंग का इकलौता सदस्य तारीक पंडित जिंदा बचा है जिसने 2016 में सरेंडर कर दिया था। तो चलिए जानते हैं कैसे सेना ने इन पोस्टर बॉय को का सफाया किया।
हिजबुल का शीर्ष आतंकी सद्दाम ढेर
रविवार को घाटी में चले 'ऑपरेशन ऑलआउट' में सेना को बड़ी कामयाबी मिली। इस ऑपरेशना में सेना ने कई घंटे चले एनकाउंटर में 5 आतंकियों को मार गिराया गया। इनमें हिजबुल का शीर्ष आतंकी कमांडर सद्दाम पाडर भी शामिल था।
कई और हुए ढेर
बता दें कि सद्दाम के साथ-साथ 5 और आतंकी मारे गए हैं। इनमें डॉक्टर मुहम्मद रफी भट्ट, बिलाल मौलवी और आदिल मलिक भी शामिल था।
वहीं, इससे पहले पिछले हफ्ते पुलवामा में सुरक्षाबलों और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर आतंकियों को ढेर कर दिया था, जिसमें हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर समीर टाइगर भी शामिल था।
पिछले साल 208 आतंकियों की मौत
'ऑपरेशन ऑलआउट' के जरिए भारतीय सेना ने पिछले साल 208 आतंकवादियों मार गिराया था। आपको बता दें कि इस साल अब तक 59 आतंकवादियों का सफाया किया जा चुका है।
Published on:
7 May 2018, 3:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.