29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: पब में गाना बजाने को कहा तो डीजेवाले बाबू ने कर दी हत्या

दिल्ली के पंजाबी बाग में गाना बजाने को लेकर डीजेवाले ने एक शख्स की हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 7 May 2018, 2:44 PM IST

delhi

नई दिल्ली। गुस्सा किस कदर इंसान पर हावी होता है और इस गुस्से में इंसान किस हद तक गुजर जाता है इस बात का अंदाजा आप रविवार को राजधानी दिल्ली के एक पब में घटी घटना से लगा सकते हैं। दरअसल, रविवार को दिल्ली के पंजाबी बांग के एक पब में रात में जमकर बवाल मचा। बवाल इतना बढ़ा कि लड़ाई मारपीट और फिर खून खराबे पर जा पहुंची और महज गाने की मांग को लेकर शुरू हुए इस झगड़े में डीजे ने एक व्यक्ति की हत्या कर डाली।

गाना बदलने के लिए हुआ बवाल

पुलिस के मुताबिक आरोपी डीजे सहित पब के कई कर्मचारियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि गाना बदलने के लिए हुए इस हमले में विजयदीप नाम के एक शख्स की हत्या कर दी गई। विजयदी हरिनगर इलाके में जिम चलाता था।

मुंबई: हाई हील्स से बिगड़ा मां का बैलेंस, गोद से गिरकर 6 महीने के मासूम की मौत

दोस्तों के साथ पार्टी करने आया था मृतक

बता दें कि मृतक विजयदीप दोस्तों के साथ पंजाबी बाग के 'रफ्तार' पब में अपने दोस्त इश्मित का जन्मदिन मनाने पहुंचा था। वहीं, जब इश्मित पब के थर्ड फ्लोर पर देस्तों के साथ बर्थडे पार्टी कर रहा था। तब लेट नाईट होने के कारण पब भी बंद होने वाला था। इसी दौरान विजयदीप फोर्थ फ्लोर पर गया और डीजे से दूसरा गाना बजाने को कहने लगा।

डीजे ने जमकर की पिटाई

वहीं, डीजे ने टाइम ओवर होने की बात कहकर गाना बजाने से मना कर दिया। गाना बजाने से मना करने पर DJ दीपक और विजयदीप में कहासुनी हो गई। गाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी थोड़ी ही देर में मारपीट में बदल गई। ऐसी ख़बर है कि दीपक ने बार के स्टाफ के साथ मिलकर पार्टी करने आए इश्मित के पूरे ग्रुप की जमकर पिटाई कर दी।

अमरीका: महिला के भेष में करते थे नाबालिग का शोषण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मारपीट में एक लड़की घायल

मारपीट के दौरान ही डीजे ने किसी धारदार हथियार से विजयदीप पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही मारपीट के दौरान बार स्टाफ ने कई लोगों पर बीयर की बोतल से भी मारा। बता दें कि इस हमले में एक लड़की के सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और कुछ कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया है।