29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिव्यांग लड़की के साथ गैंगरेप, आवाज से हुई आरोपी की पहचान

रेप पीड़ित ने आवाज से की आरोपी की पहचान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 7 May 2018, 1:51 PM IST

rape

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक दिलदहलाने देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में एक नेत्रहीन लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। वहीं, शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने आवाज से आरोपी की पहचान की है।

मां-बाप गए थे घर से बाहर

जानकारी के मुताबिकि, 20 साल की पीड़ित लड़की अपने मां-बाप के साथ न्यू रोहतक रोड स्थित देवनगर की झुग्गियों में रहती है। वो बचपन से ही नेत्रहीन थी। इसलिए, घरवाले उसे कहीं बाहर नहीं जाने थे। इतना ही नहीं परिजन काम पर जाने से पहले उसे इस बात की हिदायत देकर जाते थे कि वह किसी परिचित की आवाज पर ही दरवाजा खोले। शुक्रवार को भी उसके मां-बाप काम से बाहर गए थे। उनके जाते ही किसी ने घर का दरवाजा खटखटाया। पीड़िता ने अंदर से ही दरवाजा खटखटाने वाले की पहचान पूछी। तो बाहर से आवाज आई छोटे लाल, जो उसके पड़ोस में रहता है। लड़की ने उससे आने का कारण पूछा। तो उसने चीनी खत्म होने के बात कही। नेत्रहीन लड़की ने दरवाजा खोल दिया। लेकिन, जैसे ही उसने दवाराज खोला तो उसके साथ दो तीन लोग और अंदर घुस आए। सभी ने उससे साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित लड़की ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसका मुंह बंद करने के लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

घरवालों को गंभीर हालत में मिली लड़की

दोपहर के करीब तीन बजे जब उसके घरवाले आए तो मामले का खुलासा हुआ। आरोपी के परिजन ने बताया कि लड़की गंभीर हालत में घर के अंदर पड़ी हुई थी। आनन-फानन में उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया और सारी सच्चाई सामने आई। इसके बाद पीड़ित के परिज ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। वहीं, पुलिस ने फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान ने युवती ने उसके आवाजा से की है। वहीं, उसके परिजन के कहने हैं कि लड़की ने बताया था कि उसके साथ चार लोगों ने इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।