29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाची की कर दी हत्या, चाचा को भी पहुंचा दिया मौत के मुंह में, जानिए क्या रहा कारण

जमीनी विवाद को लेकर हत्या, घटना थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम नगला अजीत की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 7 May 2018, 2:03 PM IST

Murder

Murder

एटा।रिश्ते अब कमजोर होते जा रहे हैं। ये हम नहीं, बल्कि एटा में एक बार फिर रिश्ते की कमजोर डोर को दर्शाती एक घटना हुई, जिसमें भतीजे ने जमीन के विवाद को लेकर अपनी चाची की हत्या कर दी और चाचा को इस कदर पीटा कि उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चाचा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

ये भी पढ़ें - Breaking: तूफान आने की आशंका हुई प्रबल, स्कूल बंद करने के दिए गए आदेश

यहां की है घटना
ये घटना थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम नगला अजीत की है। यहां के रहने वाले 52 वर्षीय शिवराज छत पर सो रहे थे, उनकी पत्नी सुनहरी आंगन में से रही थी, तभी भतीजा सुनील अपने अन्य परिजनों के साथ घर में घुस आया। धारदार हथियार से उसने पहले अपनी चाची सुनहरी पर हमला बोला। सुनहरी की हत्या के बाद शिवराज को घेर लिया। उस पर कई प्रहार किए, और मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। उधर घटना के दौरान मची चीख पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए।

पुलिस ने दबोचा आरोपी भतीजा
घटना की जानकारी मिलते ही थाना जैथरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को धारदार हथियार के साथ दबोच लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सीओ अलीगंज अजय भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुनील सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

15 बीघा जमीन का विवाद
पुलिस ने बताया कि सुनहरी के कोई संतान नहीं है। उसके नाम 15 बीघा जमीन है। सुनील ने कई बार जमीन अपने चाचा चाची से उसके नाम कराने के लिए कहा, लेकिन सुनहरी ने साफ इंकार कर दिया। भतीजे को शक था, कि सुनहरी देवी अपनी जमीन को कहीं अपने भाई के नाम न कर दें, जिसके बाद उसने हत्या की योजना बनाई और इस अपराध को अंजाम दिया।

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग