विविध भारत

Weather Forecast: दिल्ली में चार दिन सताएगी गर्मी और उमस, जानें 48 घंटों में कहां होगी बारिश

Weather Update Delhi NCR में अभी जारी रहेगा गर्मी का सितम Delhi में सोमवार को 41 डिग्री रहा तापमान, 19 जून से मिल सकती है राहत अगले 48 घंटे में देश के कई राज्यों में Rainfall alert
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2020, 2:27 PM IST
Weather Update
बदल रहा है मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज ( Weather forecast ) लगातर बदल रहा है। कई राज्यों में मानसून ( Monsoon In India ) ने अपनी आमद दर्ज करवा ली है। मुंबई में झमाझम बारिश ( Rain in Mumbai ) का दौर शुरू हो गया है। कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति भी बन गई है। वहीं मानसून की इस दस्तक से फिलहाल दिल्ली-एनसीआर ( Delhi-NCR ) के लोगों को राहत नहीं मिली है। राजधानी दिल्ली में तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्मी और उमस ( Humidity ) ने लोगों की जीना मुहाल कर दिया है।

भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की मानें तो आने वाले चार दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी ( Hot Temperature in Delhi ) सताएगी। हालांकि इसके बाद मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है। 20 जून के बाद दिल्ली-एनसीआर के लोगों को हल्की बारिश के साथ सुकून मिल सकता है।

राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में गर्मी का कहर बदस्तूर जारी है। उमस भरी गर्मी ने लोगों को मुश्किलें और भी बढ़ा दी है। दिल्ली में सोमवार 15 जून को पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल दिल्लीवासियों को गर्मी से निजात मिलती नहीं दिख रही है। उमस और गर्मी से राहत के लिए चार से पांच दिन का इंतजार करना होगा।
सुशांत सिंह राजपूत की तरह इस पूर्व केंद्रीय मंत्री को भी आया सुसाइड का ख्याल, जानें फिर क्या उठाया कदम

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में तापमान 18 जून तक 40 डिग्री से अधिक बना रहेगा। वहीं 19 जून को बूंदाबांदी और आंधी के साथ पारा कुछ लुढ़क सकता है, जिससे लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 40 से 82 प्रतिशत तक बना हुआ है।
पालम का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री, पूसा का 42.2 डिग्री रहा। जबकि अन्य जगहों का तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ।

धीमी हुई मानसून की चाल
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट के मुताबिक मानसून की चाल कुछ धीमी पड़ी है। 'उत्तरी अरब सागर, गुजरात और मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों जैसे झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मानसून के विस्तार के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। हालांकि इस बारिश के बाद करीब एक सप्ताह के लिए मानसून की प्रगति धीमी रहेगी।

महाराष्ट्र में झमाझम
मानसून ने फिलहाल केरल, गुजरात और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी अपनी आमद दर्ज करवा ली है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मानसून पश्चिमी और मध्य भारत के अधिकतर हिस्सों में दस्तक दे चुका है।

महाराष्ट्र के सभी हिस्सों में मानसून आ चुका है। अगले पांच दिनों में राज्य में अच्छी बारिश होगी। कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
अगले 48 घंटे में यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को नासिक, पुणे, सतारा और कोल्‍हापुर में भारी बारिश की संभावना है। अगले 48 घंटों में मानसून के मध्‍य अरब सागर, छत्‍तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, बिहार और उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्‍सों समेत उत्‍तर अरब सागर तक पहुंचने की संभावना है।

Updated on:
15 Jun 2020, 2:27 PM IST
Published on: