विविध भारत

दिल्ली-NCR में तेज बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली एनसीआर ( Delhi NCR ) में मौसम का मिजाज ( Weather Forecast ) बदल गया है। रात से ही रुक रुककर कर बारिश ( Rain in Delhi ) का दौर जारी है, जिससे जाती हुई सर्दी फिर लौट आई है। वहीं, आगामी दो दिन में दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश ( Heavy Rain Alert ) हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ( IMD Rain Alert ) ने अलर्ट जारी किया है
less than 1 minute read
rain_alert.jpg

नई दिल्ली।

दिल्ली एनसीआर ( Delhi NCR ) में मौसम का मिजाज ( Weather Forecast ) बदल गया है। रात से ही रुक रुककर कर बारिश ( Rain in Delhi ) का दौर जारी है, जिससे जाती हुई सर्दी फिर लौट आई है। वहीं, आगामी दो दिन में दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश ( Heavy Rain Alert ) हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ( IMD Rain Alert ) ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है। इसके साथ तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है।

दो दिन बारिश के आसार

बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शाम को आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई। जिसके बाद हल्की बारिश होने लगी। देर रात तक रुक रुककर बारिश होती रही। गुरुवार को भी सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए है। ठंडी-ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से हवाएं चलेंगी।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण-पश्चिम अफगानिस्तान के ऊपर स्थित है, जिसके चलते शुक्रवार को बारिश हो सकती है।

Updated on:
05 Mar 2020 03:56 pm
Published on:
05 Mar 2020 03:54 pm