नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का 'आतंक' में जारी है। चीन ( China ) से फैला यह वायरस तकरीबन 85 देशों में पहुंच चुका है। आलम ये है कि इस वायरस से अब तक 3100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब एक लाख लोग अब भी प्रभावित हैं। वहीं, भारत में भी इस वायरस ने अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। अब तक 29 लोगों में इस वायरस की पुष्टि की जा चुकी है। इस वायरस को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। जैसे कि कैसे यह वायरस लोगों में फैलता है, क्या करने से इस वायरस से बचा जा सकता है? क्या खाएं, क्या न खाएं, कहां जाएं, कहा न जाएं, आदि ऐसे कई सवाल हैं जो मन में लगातार उठ रहे हैं, तो ऐसे में हम आपको कोरोना वायरस से संबंधित पांच ऐसे कॉमन सवालों के जवाब बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में जानना सबको जरूरी है ताकि इस वायरस को लेकर आपके मन में जो कौतुहल चल रहा है वह शांत हो सके।