नई दिल्ली।कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में दहशत को माहौल है। पश्चिम एशिया, यूरोप, अमरीकी सहित दुनिया के हर कोने से कोरोना की खबरें सुर्खियों में है। अब कोरोना वायरस अमरीका तक पहुंच गया है। इस जानलेवा वायरस से अमरीका एक शख्स के मौत की पुष्टि हुई है। भारत में भी 29 मामलों की पुष्टि हुई है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके देश के पास बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं हैं। अमरीका कोरोना से निपटने में सक्षम है। बता दें कि इस जानलेवा कोरोना वायरस से अभी तक 2,900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 90 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है।