नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग ( Money Laundering ) मामले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ( Naresh Goel ) के बलार्ड एस्टेट ऑफिस में घंटों पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) ने उन्हें हिसासत में ले लिया है। गोयल को ईडी की टीम अपनी कार से उनके घर ले गए और उनके घर की तलाशी जारी है। ईडी ने नरेश गोयल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया है।