विविध भारत

Weather Forecast : विदर्भ और मराठवाडा में लू, Delhi NCR के लोग झेलेंगे गर्मी की मार

जम्मू और कश्मीर के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ अब आगे निकल गया मध्य भारत में वेस्ट वेव का असर दिखेगा बिहार, झारखंड सहित पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की आशंका

2 min read
garmi ki mar

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर ( Delhi NCR ) समेत उत्तर भारत ( North India ) में धूल भरी आंधी और बारिश थम गई है। मौसम की करवट के चलते आज बेहद गर्म दिन रहने का पूर्वानुमान है। मध्य भारत के साथ विदर्भ और मराठवाडा में आज लू कहर बरपा सकता है। वहीं मुंबई के साथ दिल्ली एनसीआर का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई ( Mumbai ) में मौसम उमस भरा रहेगा।

इसी के साथ पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश में कमी तो दक्षिण भारत में प्री मॉनसूनी वर्षा ने ज़ोर पकड़ सकता है।

पिछले कुछ दिनों से जम्मू और कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ अब आगे निकल गया है। अब जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर पश्चिम भारत में उत्तर –पश्चिमी हवाएं बह रही हैं। इन मौसमी गतिविधियों के चलते दिल्ली समेत इन राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त होगी। यानि आज का तापमान उत्तर भारत में 40 से अधिक रहने की आशंका है। उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में भी मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी।

मध्य भारत में, शुष्क उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी हवाए बहेंगी। इसके चलते राजस्थान और गुजरात में पारा 40 के ऊपर दर्ज होगा। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी मौसम गर्म ही रहेगा। और तो और विदर्भ और मराठवाडा के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप रहेगा।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत का रुख करे तो, एक चक्रवती सिस्टम उप हिमालय पश्चिम बंगाल और इससे सटे राज्यों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा भी इस सिस्टम से दक्षिण भारत तक बनी हुई है। इन सिस्टम के चलते, पश्चिम बंगाल, पश्चिमी असम में अच्छी बारिश की उम्मीद है। पूर्वी बिहार, झारखंड और ओड़ीशा के भी कुछ स्थानो पर बारिश होने की उम्मीद है। जबकि पूर्वोत्तर भारत में बार्ष की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी हल्की वर्षा हो सकती है।

दक्षिण भारत में एक ट्रफ रेखा तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु तक बनी हुई है। एक कमजोर ट्रफ रेखा भी तमिलनाडु से दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम के साथ एक दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

जबकि तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु और रायलसीमा के कुछ स्थानो पर हल्की वर्षा की उम्मीद है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बारिश कई दिनो के बाद दस्तक दे सकती है। बेंगलुरु में भी वर्षा की उम्मीद है जबकि हैदराबाद में मेघगरजना होने की ही संभावना है।

Updated on:
11 May 2020 09:31 am
Published on:
11 May 2020 07:58 am