-Monsoon Forecast 2020 : भारत में मानसून की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मौसम विभाग ( IMD Forecast ) ने इस साल मानसून ( Monsoon Rain ) के सामान्य रहने की उम्मीद जताई है।-Weather Forecast: ऐसे में कोरोना ( Coronavirus ) काल के बीच मानसून ( Monsoon in India ) देश की अर्थव्यवस्था, किसानों के लिए संजीवनी बूटी काम कर सकता है।-Weather Report: मानसून सबसे पहले केरल में दस्तक देगा। इसके बाद धीर-धीरे आगे बढ़ते हुए उत्तर भारत पर छाएगा।
नई दिल्ली।
Monsoon Forecast 2020 : भारत में मानसून की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मौसम विभाग ( IMD Forecast ) ने इस साल मानसून ( Monsoon Rain ) के सामान्य रहने की उम्मीद जताई है। ऐसे में कोरोना ( Coronavirus ) काल के बीच मानसून ( Monsoon in India ) देश की अर्थव्यवस्था, किसानों के लिए संजीवनी बूटी काम कर सकता है। भारत में 4 महीनों का बारिश का सीजन 1 जून से शुरू होता है। मानसून सबसे पहले केरल में दस्तक देगा। इसके बाद धीर-धीरे आगे बढ़ते हुए उत्तर भारत पर छाएगा।
बता दें कि देश कई राज्यों में प्री मानसून ( Pre Monsoon Rain ) की बारिश जारी है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इस बार मौसम विभाग ( Weather forecast ) ने मानसून की तारीखों में बदलाव किया हैं। मौसम विभाग ( weather report ) ने 1961 से 2019 तक के आंकड़ों के आधार पर वर्ष 2020 में मानसून ( Monsoon 2020 ) की तारीखों में संशोधित किया है।
इस बार जल्द देगा दस्तक
मौसम विभाग ( IMD Report ) के मुताबिक, इस बार मानसून एक सप्ताह पहले ही दस्तक दे देगा। पिछले 10 वर्षों की बात करें तो 2009 में मानसून 23 मई को केरल पहुंच गया था। वहीं, 2016 में सबसे लेट 8 जून को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी। इस बार पूरे देश में मानसून एक सप्ताह पहले सक्रिय हो रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में मानसून 3 से 7 दिन की देरी से पहुंचेगा। लेकिन, राजस्थान के क्षेत्रों में मानसून जल्दी सक्रिय हो जाएगा। देश में सामान्य मानसूनी बारिश 14 जुलाई तक पूरे हिस्से को कवर कर लेती है, लेकिन इस बार 7 दिन पहले कवर कर लेगी। इस बार भोपाल में मानसून की दस्तक लेट हो गई। यहां 15 जून की जगह मानसून 22 जून तक प्रवेश करेगा।
1 जून को देगा दस्तक
skymetweather के मुताबिक, इस बार मानसून एक जून को दस्तक देगा। लेकिन, केरल से आगे तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के भागों में मॉनसून की प्रगति को 3 से 7 दिन पीछे किया गया है। प्रगति में भले देरी की गई है लेकिन समूचे देश को पार करते हुए उत्तर-पश्चिम भारत के आखिरी ठिकाने से भी आगे निकाल जाने तिथि 15 जुलाई से घटाकर 8 जुलाई कर दी गई है।