विविध भारत

Weather Forecast: Delh-NCR समेत अगले 48 घंटे में कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें कहां पहुंचा Monsoon

Weather Forecast देश के कई राज्यों में Monsoon देगा दस्तक अगले 48 घंटे में Delhi NCR समेत कई राज्यों में Rainfall alert 13 से 15 जून के बीच Mumbai में होगी मानसून की पहली बारिश

3 min read
weather Forecast
देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार

नई दिल्ली। मानसून ( Monsoon in India ) लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज ( Weather forecast ) बदल रहा है। हालांकि पिछले दो-तीन दिनों से उत्तर भारत के लोग गर्मी से बेहाल हैं। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की मानें तो जल्द ही उन्हें इस गर्मी से निजात मिलने वाली है। देश के कई राज्यों में छिट-पुट बारिश ( Rain ) रुक-रुक कर लोगों को गर्मी से राहत जरूर दे रही है, लेकिन मानसून की दस्तक अब तक केरल ( Monsoon in Kerala ) और तमिलनाडु में ही हुई है। बाकी इलाकों में प्री मानसून गतिविधियां तेज हो रही हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिन में देश के कई राज्यों में मानसून अपनी आमद दर्ज करवा लेगा। मध्य और पूर्वी क्षेत्रों के साथ मानसून अगले कुछ दिनों में पूर्वोत्तर में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा लेगा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें, तो दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए अनुकूल स्थितियां दिख रही हैं। इन परिस्थितियों के मुताबिक देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना बन रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वी बंगाल के कुछ इलाकों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।

मानसून की यही रफ्तार रही तो देश के दक्षिण इलाकों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में जोरदार बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में भी अगले 3-4 दिनों में मानसून अपनी आमद दर्ज करवा देगा।

अगले 48 घंटे में आगे बढ़ेगा मानसून
देश के उत्तरी इलाकों में अगले 48 घंटे में प्री मानसून गतिविधियां बढ़ने के आसार बने हुए हैं। 12-13 जून के बीच पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान तथा दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 12 से 14 जून के बीच गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

राजस्थान में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में अभी लोगों को बारिश का इंतजार करना होगा। पश्चिम राजस्थान में शुष्क और गर्म मौसम के कारण तापमान 40 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में 12 जून तक गर्मी से राहत
दिल्ली और उसके आस-पास सटे इलाकों नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पिछले कुछ दिनों से सूरज ने एक बार फिर आंख दिखाना शुरू कर दिया है। यहां गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में एक संभावित कम दबाव क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसके चलते नम हवाएं 12 और 13 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थिति ला रही हैं। यानी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अगले 48 घंटे में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

13 से 15 जून को मुंबई पहुंचेगा मानसून
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक 13 से 15 जून के बीच मानसून के महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई तक पहुंचने की संभावना है।

Updated on:
10 Jun 2020 11:46 am
Published on:
10 Jun 2020 11:42 am