विविध भारत

Weather Forecast: उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली में छाया रहेगा कोहरा

Weather Forecast देशभर के ज्यादातर इलाकों में बदल रहा मौसम का मिजाज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मध्य भारत से लेकर उत्तर भारत तक बारिश के आसार 14 से 20 फरवरी के बीच देश के कई राज्यों में बारिश बढ़ा सकती है मुश्किल
2 min read
• •
Updated: 13 Feb 2021, 7:52 AM IST
Weather Update
उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली ( Uttarakhand Tragedy ) में आई त्रासदी से अभी देश उबरा भी नहीं है कि एक बार फिर भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने यहां के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। दरअसल एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते आने वाले दिनों में एकबार फि‍र से मौसम के बिगड़ने का अनुमान है।

मौसम विभा‍ग के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्‍तराखंड के उत्‍तरी इलाकों में 14 से 16 फरवरी के बीच बारिश ( Rain ) या बर्फबारी ( Snowfall ) हो सकती है। वहीं देश के अन्य इलाकों में भी 20 फरवरी से पहले बारिश के आसार बने हुए हैं।

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्‍काईमेट वेदर ने बताया है कि फरवरी के आखिरी हफ्ते में उत्‍तराखंड में व्यापक बर्फबारी की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में हल्के बादलों के चलते मौसम गर्म है और स्‍मॉग जैसी स्थिति बनी हुई है। उत्‍तराखंड के चमोली जिले में 14 फरवरी से हल्‍की बारिश या बर्फबारी देखने को मिलेगी।

इन राज्यों में बारिश के आसार
आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिलेगा। 14 फरवरी से देश के दक्षिण से लेकर उत्तर और मध्य इलाकों में मौसम करवट लेगा।

ऐसे में कई राज्यों में बारिश परेशानी बढ़ा सकती है। इनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में 16 से 20 फरवरी के बीच हल्‍की बारिश की संभावना है।
मौमस में बदलाव के चलते पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो सकता है।

दिल्ली में भी कोहरा बढ़ाएगा मुश्किल
दिल्ली-एनसीआर में सर्दी के लंबे सफर के बाद गर्मी ने दस्तक तो दे दी लेकिन शनिवार को फिर से दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है।

दिल्ली में बीते दो-तीन दिन बढ़े हुए तापमान के साथ गर्मी का रिकॉर्ड बना चुके हैं। अधिकतम तापमान में लगातार औसत से अधिक बढ़ोतरी चल रही है।

वहीं आईएमडी की मानें तो आने वाले दो तीन दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं लेकिन 20 फरवरी से पहले एनसीआर के इलकों में बारिश का अनुमान नहीं है।

यूपी में मौसम शुष्क
उत्‍तर प्रदेश की बात करें तो राज्‍य में मौसम शुष्क बना हुआ है। इस हफ्ते कुछ स्थानों पर हल्‍का कोहरा छाया रह सकता है।

Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत