27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव के लिए असम में बीजेपी का बड़ा दांव, इतने रुपए सस्ता कर दिया पेट्रोल

Assam में विधानसभा चुनाव के चलते बीजेपी ने चला बड़ा दांव पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 रुपए तक की कटौती का फैसला शराब पर भी 25 फीसदी ड्यूटी घटाई, शुक्रवार रात 12 बजे से लागू होंगी नई दरें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 12 Feb 2021, 1:13 PM IST

Petrol Diesel price cut

असम सरकार का बड़ा फैसला, 5 रुपए सस्ता किया पेट्रोल और डीजल

नई दिल्ली। देशभर में जहां तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं वहीं देश के एक राज्य में बीजेपी ( BJP ) ने पेट्रोल की कीमतों में खासी कटौती कर डाली है। दरअसल पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर लगातार विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार को घेर रहा है।

इस बीच बीजेपी ने देश के पूर्वोत्तर राज्य असम ( Assam ) में पेट्रोल ( Petrol Price ) 5 रुपए तक सस्ता कर दिया है। दरअसल इसी वर्ष असम में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में इसे चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा सियासी दांव माना जा रहा।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा से विदाई के बाद कही बड़ी बात, बताया कब बीजेपी में होंगे शामिल

चुनावी माहौल में असम सरकार ने बड़ा फैसला किया है। असम की सर्बानंद सोनेवाले सरकार ने शुक्रवार को कहा है कि राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम में पांच रुपए की कटौती की गई है।

शराब की कीमतों में कटौती
इतना ही नहीं वोटरों को आकर्षित करने के लिए असम की बीजेपी सरकार ने शराब की कीमतों में भी कटौती का फैसला लिया है। इसके तहत शराब पर 25% ड्यूटी घटाई गई है। खास बात यह है कि नई दरें और टैक्स शुक्रवार रात 12 बजे के बाद से लागू कर दिए जाएंगे।

असम के वित्त मंत्री हेमंता विश्वासर्मा ने 12 फरवरी को विधानसभा में नई दरों का एलान किया। असम में मार्च अप्रैल में चुनाव होने हैं। सर्वानंद सोनेवाल के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार सत्ता की कुर्सी अपने पास रखना चाहती है।

आपको बता दें कि पिछले वर्ष वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की रिकॉर्ड गिरावट के बावजूद असम सरकार ने कोरोना महामारी के नाम पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई थीं।

पिछले साल अप्रैल महीने में असम में पेट्रोल पर 5.85 पैसे और 5.43 पैसे की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी का विरोधी दलों ने जमकर विरोध किया था, लेकिन उस दौरान सरकार ने दामों को लेकर ना तो कोई कटौती की और ना इस पर सफाई दी थी, लेकिन अब चुनाव का वक्त नजदीक आते ही सरकार के आम जनता की नब्ज पकड़ते हुए इतना बड़ा फैसला ले डाला है।

ट्रैक्टर परेड के बाद अब किसान आंदोलन में होगी एंबुलेंस की एंट्री, जानिए किस राज्य से और क्यों आ रही हैं 150 गाड़ियां

बीजेपी के दिग्गज नेताओं का दौरा जारी
असम में चुनाव को देखते हुए बीजेपी के दिग्गज नेताओं दौरा लगातार जारी है। हाल में खुद प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में एक लाख से अधिक भूमि हीन मूल निवासियों को भूमि आवंटन प्रमाण पत्र दिए थे।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि असम की हमारी सरकार ने आपके जीवन के बहुत बड़ी चिंता दूर करने का काम किया है। इसके कुछ दिन पहले उन्होंने दो बड़े अस्पतालों समेत कई प्रोजेक्ट असम को सौंपे थे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग