विविध भारत

मौसम का अलर्टः देश के 12 राज्यों में आज मेहरबान रहेगा मानसून, असम-बिहार में बिगड़े हालात

Weather Forecast Today 12 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट केरल-कर्नाटक और तमिलनाडु में Heavy Rainfall Flood in Assam अब तक 27 की मौत, 57 लाख लोग प्रभावित

3 min read

नई दिल्ली। इस वर्ष देर से आई बारिश ( weather forecast today ) ने देश के कई इलाकों में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। असम और बिहार ( flood in Assam ) जैसे राज्यों में बाढ़ से बुरा हाल है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में देश के 12 राज्यों में अच्छी बारिश को आसार हैं।

भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक देश के दक्षिण राज्यों में शुक्रवार को सबसे ज्यादा बारिश का असर देखने को मिलेगा। इनमें केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु प्रमुख रूप से शामिल हैं।

मानसून इस वक्त पूरे शबाब पर है। देशभर के ज्यादातर इलाकों में मानसून पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में देश के अलग-अलग इलाकों में भारी से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।

आज इन राज्यों में होगी बारिश

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिणी कोंकण और गोवा, दक्षिणी ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दक्षिण छत्तीसगढ़, मेघालय,उत्तरी तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, सिक्किम, नागालैंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज अच्छी बारिश के संकते हैं।








इन शहरों में 18 जुलाई को हुई सबसे ज्यादा बारिश




























































स्थान



राज्य



बारिश ( मिमी)


अमिनि देवी

लक्ष्यद्वीप


141
रोहतक

हरियाणा


88

मिनीकॉय

कर्नाटक


81
मायाबंदर

कर्नाटक


79
नई दिल्ली

नई दिल्ली


61
आइजोल

मिजोरम


55
अलाप्पुझा

केरल


45
रत्नागिरी

महाराष्ट्र


42
बेंगलूरु

कर्नाटक


40
कोट्टायम

केरल


38

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक 18 जुलाई को कर्नाटक, लक्ष्यद्वीप, प.बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम में जोरदार बारिश दर्ज की गई है।

बारिश के चलते तीन राज्यों में बुरे हालात

मानसूनी बारिश के चलते देश के तीन राज्यों में हालात काफी बिगड़े हुए हैं। यूपी, बिहार और असम में बारिश के बाद बाढ़ ने अब तक कई लोगों की जान ले ली है। अकेले बिहार में 67 लोगों की मौत हो चुकी है।

असम के 29 जिलों में हालात काफी खराब हो गए हैं। बाढ़ से यहां अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 57 लाख लोग बाढ़ के चलते प्रभावित हुए हैं।

यहां आज हो सकती है हल्की बारिश

दिल्ली, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश के साथ एक-दो जगहों पर मध्यम बारिश की संभावना है।

Updated on:
19 Jul 2019 12:44 pm
Published on:
19 Jul 2019 07:07 am
Also Read
View All