विविध भारत

मौसम का अलर्टः दिल्ली-हरियाणा में चलेगी धूलभरी आंधी, 10 राज्यों में होगी भारी बारिश

Weather Today दिल्ली-हरियाणा में आज ThunderStorm का अलर्ट 10 राज्यों में Heavy Rainfall की चेतावनी, असम-बिहार में लोग बेहाल सिक्किम-हिमाचल में आज होगी भारी बारिश
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2019, 1:41 PM IST
monsoon

नई दिल्ली। मानसूनी बारिश ने देश के अधिकांश हिस्सों को अपनी जद में ले लिया है। बिहार, असम समेत कुछ इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने 15 जुलाई को देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले रविवार को हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बारिश के चलते भूस्खलन की खबरें भी सामने आईं।

वहीं, बिहार में 6 से ज्यादा जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। जबकि असम में बाढ़ ने बुरा हाल कर दिया है।

इन राज्यों में आज होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आज हिमालय के तराई वाले भागों से लेकर पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी कोंकण के तटीय इलाकों में ज्यादातर स्थानों पर गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

वहीं, असम, सिक्किम, मिजोरम समेत कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी देखी जा सकती है।

धूलभरी आंधी करेगी परेशान
देश के कुछ हिस्सों में जहां बारिश ने बेहाल कर रखा है, वहीं कुछ इलाके ऐसे भी हैं जो बिना बारिश के बेहाल हैं।

राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर ऐसे ही इलाके हैं, जहां आज ज्यादा हिस्सों में धूलभरी आंधी परेशान कर सकती है। वहीं कुछ जगहों पर बूंदा-बांदी भी हो सकती है।

यहां भी हल्की से मध्यम अच्छी बारिश के आसार
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप के कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर भागों सहित बिहार उप-हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तराखंड में भूस्खलन तथा बाढ़ जैसी स्थिति जारी रहने की आशंका है।

सिक्किम के ज्यादातर हिस्सों में गरज के साथ भारी से मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई।

जबकि, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्णाटक, असम और अरुणाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश दर्ज हुई है।

Updated on:
15 Jul 2019, 1:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता