विविध भारत

चक्रवाती तूफान ‘हिका’ ने बदली मौसम की चाल, 18 राज्यों भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update चक्रवाती तूफान हिका से मची खलबली देश के कई राज्यों में भारी बारिश का खतरा तमिलनाडु, गुजरात समेत कई जिलों में Heavy Rainfall
2 min read
tr.jpg

नई दिल्ली। अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान हिका के चलते देश के कई राज्यों में बड़ा असर देखने को मिल रहा है। खास तौर पर गुजरात, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मौसम पूरी तरह बदल गया है। बारिश के साथ सड़कों पर सैलाब जैसी स्थिति बनने लगी है।

इस बीच महाराष्ट्र से भी बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के बीड में सोमवार रात भारी बारिश हुई। जिससे जगह-जगह पानी भर गया। कई वाहन पानी में डूब गये। जिससे लोगों की परेशानी काफी बढ गयी हैं।

बारिश इतनी भारी थी कि लोगों के घरों समेत पुलिस स्‍टेशन में भी घुटनों तक पानी भर गया। वहीं मुंबई से लेकर कई अन्य जिलों में जोरदार बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने देश के 18 राज्यों में अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक देश के पूर्वोत्तर इलाकों में भी बारिश का अच्छा असर दिखाई देगा। इनमें अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे में तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है।

यही नहीं यूपी, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगालके पर्वतीय इलाके, सिक्किम, ओडिशा, नागालैंड, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में तेज बारिश होनेके आसार हैं।

दक्षिण पश्चिम मानसून अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा,पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर सक्रिय रहा।

अगले 12 घंटे के दौरान 50 किमी प्रति घंटा की तेज गति से हवा चल सकती है।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अरब सागर में निम्न दबाव की प्रणाली के चलते पश्चिमी राज्यों जैसे महाराष्ट्र और गुजरात में और अधिक बरसात हो सकती है।

26 सितंबर और तीन अक्टूबर के हफ्तों में भारत में 20 प्रतिशत और 99 प्रतिशत तक औसत से अधिक बरसात हो सकती है।

अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी औसत से अधिक मानसूनी वर्षा की उम्मीद है।

इसलिए वह मानसून जो जून से शुरू होकर सितंबर में खत्म हो जाता था इस बार पांचवें महीने यानी अक्टूबर तक खिंचेगा।

Published on:
24 Sept 2019 06:14 pm