विविध भारत

Weather Update: दिल्ली में अभी 2-3 दिन तक सताएगी गर्मी, इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

Capital Delhi समेत समूचे उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है Dehi-NCR के ज्यादातर इलाकों में तापमान 40 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच चुका है

2 min read
Weather Update: दिल्ली में अभी 2-3 दिन तक सताएगी गर्मी, इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi Weather ) समेत उत्तर भारत ( Rain in North India ) में इस समय भीषण गर्मी ( Scorching heat ) पड़ रही है। आलम यह है कि दिल्ली-NCR ( Rain Delhi-NCR ) के ज्यादातर इलाकों में तापमान 40 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) के अनुसार दिल्ली और उसके आसपास के सटे इलाकों में अगले दो से तीन दिनों तक गर्मी ऐसे ही सताती रहेगी। हालांकि इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश के लिए अभी अगले 5 दिनों तक बारिश का इंतजार करना पड़ेगा। इसके साथ पूर्वोत्तर के असम, मेघालय के अलावा गोवा, सिक्किम, महाराष्ट्र में भी आने वाले दिनों में झमाझम बारिश की उम्मीद है।'

दिल्ली में सप्ताह के अंत में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जुलाई में भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इससे पहले दिल्ली—एनसीआर के रहने वालों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ेगा। आईएमडी अधिकारियों की मानें तो दिल्ली में इस हफ्ते के अंत तक बारिश हो सकती है।

लू की जद में राजस्थान

आपको बता दें कि मानूसन के बाद भी राजस्थान के कई इलाके भयंकर लू की चपेट में है। बुधवार को राजस्थान का बीकानेर जिला सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को यहां तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके साथ ही राजस्थान में बीकानेर, चुरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर व जोधपुर में गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

असम में उफान मार रही ब्रह्मपुत्र

पूर्वोत्तर के राज्य असम में ब्रह्मपुत्र व सहायक नदियां उफान मार रही हैं। इसके अलावा राज्य के 33 में से 23 जिलों में रहने वाले 14.95 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। असम में बाढ़ से अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश में 3-4 जुलाई को होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में तपती गर्मी के बीच तीन जुलाई को बारिश पड़ने की संभावना है। जबकि पूर्वी हिस्सों में पश्चिमी भागों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि चार जुलाई को अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें

Monsoon Update: देश के 8 से ज्यादा राज्यों में तेज बारिश के आसार, मुंबई में Orange कर्नाटक में Yellow alert
Updated on:
02 Jul 2020 10:51 pm
Published on:
02 Jul 2020 10:39 pm
Also Read
View All
Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से