विविध भारत

Weather Update: दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, देश के इन राज्यों में भी बदला मौसम का मिजाज

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत ( North India ) में झमाझम बारिश दिल्ली-NCR इलाकों में तेज हवाओं के साथ हो रही तेज बारिश ( Heavy Rain ) ताजा बर्फबारी ( Fresh Snowfall ) ने मैदानी इलाकों में फिर ठंडक का एहसास

2 min read
Weather Update: दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश

नई दिल्ली। इस बार मौसम रह-रह कर अपने रंग दिखा रहा है। होली से पहले मौसम ने बड़ी करवट ली है। देश की राजधानी दिल्ली ( Rain in Delhi ) समेत समूचे उत्तर भारत ( Heavy Rain in North India ) में झमाझम बारिश ( Heavy Rain ) हो रही है।

जबकि पहाड़ी राज्यों में हुई ताजा बर्फबारी ( Fresh Snowfall ) ने मैदानी इलाकों में एक बार फिर ठंडक का एहसास कराया है। दिल्ली और उससे सटे इलाकों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश ( Heavy Rain in Delhi-NCR ) हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली के मौसम ( Delhi Weather ) में अचानक यह बदलावा पश्चिमी विक्षोभ ( Western disturbance ) के कारण देखने को मिला है।

आपको बता दें कि गुरुवार को रात भर हुई तेज बारिश के बाद शुक्रवार को भी दोपहर तक मौसम की आंख मिचौली चलती रही।

जबकि दोपहर ढलते ढलते दिल्ली में एक बार फिर बरसात शुरू हो गई।

मौसम विभाग विभाग ने 24 से 48 घंटों में दिल्ली में तेज बारिश के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो गुरुवार को सफदरजंग केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग का मानना है कि शुक्रवार को होने वाली बारिश के बाद तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है।

शुक्रवार यानी आज अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

वहीं, बिहार के कई जिलों दरभंगा, सिवान, अररिया, मधेपुरा, मधुबनी, कटिहार में शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह अंधड के साथ हुई बारिश की वजह से गेहूं और सरसो की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग ने बिहार में अगले 72 घंटे के भीतर तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें

Weather update: दिल्ली-NCR में तेज गरज के साथ तेज बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना
Updated on:
07 Mar 2020 07:32 am
Published on:
06 Mar 2020 05:09 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर