विविध भारत

Weather Update: पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश तो पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर रहेगा जारी, दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

Weather Update देशभर के ज्यादातर इलाकों में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक बर्फबारी और बारिश का अलर्ट दिल्ली में दिनभर खिलेगी कड़क धूप, बढ़ेगी गर्मी

2 min read
Feb 26, 2021
बदल रहा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। देशभर के ज्यादातर इलाकों में मौसम का मिजाज ( weather update ) लगातार करवट बदल रहा है। कहीं बर्फबारी तो कहीं कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। वहीं कुछ राज्यों में इन दिनों बारिश का सिलसिला भी जारी है। वहीं भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिन तक पहाड़ों से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक बारिश लोगों की मुश्किल बढ़ा सकती है।

वहीं राजधानी दिल्ली में लगातार पारा हाई हो रहा है। पिछले 15 वर्षों के मुकाबले इस बार फरवरी में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार के बाद शुक्रवार की सुबह भी खिली हुई धूप के साथ ही हुई।

दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी
देश की राजधानी दिल्ली में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गुरुवार को जहां आसामान साफ रहा और दिनभर अच्छी खासी धूप देखने को मिली वहीं शुक्रवार की सुबह भी धूप के साथ ही हुई।

गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 96 फीसदी दर्ज की गई। वहीं पालम और लोधी रोड के मौसम स्टेशनों ने अधिकतम तापमान क्रमशः 31.2 डिग्री सेल्सियस और 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार सुबह को मुख्य तौर पर आसमान साफ रहने और हल्का कोहरा होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था, जो सही साबित हुआ।

बर्फबारी के बीच बारिश बढ़ा सकती है मुश्किल
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने के चलते पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बीच बारिश लोगों की मुश्किल बढ़ा सकती है। इनमें जम्मू, कश्मीर और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं।

यहां बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग ने जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें गिलगिट, बालटिस्तान और मुजफ्फराबाद में भी बारिश हो सकती है। जबकि पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

इसके अलावा उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

Published on:
26 Feb 2021 08:00 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत