विविध भारत

मौसमः उत्तराखंड से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी देश के पूर्वोत्तर राज्यों समेत, गोवा, कोंकण, मध्यप्रदेश, छत्तसीगढ़ में भी होगी बारिश
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2019, 7:30 AM IST
Monsoon Rain

नई दिल्ली। देशभर में मानसून ( weather update ) ने अपना जोरदार असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिन इलाकों में मानसूनी बारिश हो रही है वहां पानी ही पानी नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने देश के पूर्वोत्तर इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक हर जगह भारी बारिश ( heavy rainfall ) का अनुमान जताया है। गुरुवार को उत्तराखंड ( rain in Uttarakhand ) , असम, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में जोरदार बारिश होगी।


इन शहरों में होगी अच्छी बारिश
मानसूनी बारिश की बात करें तो राजस्थान में बाड़मेर, जोधपुर, सीकर में अच्छी बारिश के आसार हैं। वहीं हरियाणा में रोहतक, चंडीगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। यही नहीं पंजाब के अमृतसर में बारिश का असर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी इलाकों, पश्चिम बंगाल, अमस, अरुणाचल प्रदेश और उत्तरी केरल में जोरदार बारिश होगी। इसके अलावा गोवा, कोंकण, मुंबई में अच्छी बारिश हो सकती है।

बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मानसून का असर बिहार में देखने को मिल रहा है। यहां अगले 11 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सीतामढ़ी, शिवहर, ईस्ट चम्पारण प्रमुख रूप से शामिल हैं।

वहीं महाराष्ट्र में भी बुधवार को जोरदार बारिश हुई। मुंबई में लगातार दूसरे हफ्ते बारिश का कहर जारी रहा। कई इलाकों में सड़कों पर जल भराव की स्थिति बनी तो कई जगह लोगों को दरफ्तर जाने आने में मुश्किलों का सामने करना पड़ा।

वहीं पहाड़ी इलाकों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के साथ जम्मू-कश्मीर में मौसम मेहरबान रहेगा। यहां भी अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।


उत्तराखंड में 5 दिन का अलर्ट
मौसम विभाग ने 11 जुलाई से 15 जुलाई के बीच उत्तराखंड में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि यहां ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है। यहां 338.05 मीटर बारिश दर्ज कर ली गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अलगे कुछ दिनों में यहां जोरदार बारिश होनी है। ऐसे में प्रशासन ने पहले ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।


पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तसीगढ़, कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में सक्रिय मानसून गतिविधि देखी गई है। मौसम जानकारों की मानें तो यहां भी अगले दो दिन में अच्छी बारिश हो सकती है।

अरुणाचल प्रदेश में बारिश का कहर
इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम केमेंट जिले में आई मूसलाधार बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। यहां के टेंगा इलाके में आई बाढ़ में कई लोग लापता हो गए हैं। बाढ़ में बहे इन लोगों को ढूंढने के लिए पैरमिलीट्री फोर्स और आपदा प्रबंधन की टीमें जुटी हुई हैं।


वहीं बना सेप्पा इलाके में भी बुधवार को तेज बारिश के चलते पांच बिल्डिंग भर भरा कर गिर पड़ीं। हालांकि इन बिल्डिंगों के गिरने पर किसी भी तरह की जन हानि की कोई खबर नहीं है।

Updated on:
11 Jul 2019, 7:30 AM IST
Published on: