विविध भारत

मौसम अपडेटः अगले 24 घंटे में उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के आसार, फिर बढ़ेगी ठंड

Weather Update देश के कई राज्यों में बारिश के आसार महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड
less than 1 minute read
weather update
मैदानी इलाकों में फिर बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश के आसार

नई दिल्ली। भारती मौसम विभाग ( IMD ) की ओर से एक बार फिर सर्दी लौटने की चेतावनी जारी की गई है। देश के कई इलाकों में खास तौर उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम जोरदार सर्द ( Weather Update ) होगा।

दरअसल पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ( Snowfall ) के चलते मैदानी इलाकों में सीधा असर देखने को मिल रहा है।
मौसम की जानकारी देने वाली संस्था स्काईमेट के मुताबिक मध्य प्रदेश और तेलंगाना में चक्रवाती हवाओं की वजह से एक ट्रफ विकसित होगा।

ऐसे में इसका असर देश के मध्य औऱ दक्षिण इलाकों में देखने को मिलेगा। यहां हल्की से मध्यम बारिश अगले 48 घंटे में होने की संभावना है।

स्काइमेट के विशेषज्ञों के अनुसार 28 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, और एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ेगा, और यह पूर्वी राजस्थान में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र को प्रेरित करेगा। 28 जनवरी को विदर्भ में कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

29 जनवरी, बुधवार को कोंकण व पूर्वी विदर्भ के बाकी हिस्सों में भी बारिश होने के आसार हैं।
साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और तेलंगाना में चक्रवाती हवाओं के विकसित होने से एक ट्रफ विस्तारित होगा, जिससे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के पूर्वी और उत्तरी भागों में गरज के साथ वर्षा होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारा सात डिग्री घटकर न्यूनतम तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम कश्मीर घाटी में सबसे अधिक सर्द स्थान रहा।

Published on:
27 Jan 2020 05:21 pm
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार