विविध भारत

कोहरे के आगोश में दिल्ली-एनसीआर, पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ कई राज्यों में बढ़ेगी ठिठुरन

Weather Update पहाड़ों पर बर्फबारी से जीना हुआ मुहाल एक बार फिर लौट आया कोहरा, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बिगड़ी उत्तर भारत के कई राज्यों में लुढ़केगा पारा
2 min read
Feature image

नई दिल्ली।मौसम ( Weather Forecast ) को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। पिछले कई दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। भारती मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ( Snowfall ) का दौर आगे भी जारी रहेगा। यही नहीं इसके साथ मैदानी इलाकों में भी एक बार फिर ठंड का दौर लौटेगा। कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे ( Mercury Down ) जा सकता है।

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के चलते राजधानी दिल्ली में कोहरे लौट आया है। जबरदस्त कोहरे का सीधा असर रोजमर्रा के जीवन पर पड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के 10 से ज्यादा राज्यों में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड अगले 24 घंटे में बढ़ेगी।

जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिससे पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी देखी गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

बारिश और ओले पड़ने के आसार

वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर ओले पड़ने की भी संभावना है। वहीं बिहार और झारखंड के कई इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश से उत्तर भारत में ठंड काफी बढ़ गई है।

दिल्ली में कोहरे की मार
दिल्लीवासियों को एक बार फिर कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा बना हुआ है।

इसका सीधा असर रेल और हवाई यातायात पर पड़ा है। कोहरे के चलते कई ट्रेनें और उड़ानें या तो देरी से चल रही है या फिर रद्द कर दी गई हैं।

उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश के चलते मौसम काफी बदल गया है। दिल्ली में फिलहाल न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इन राज्यों में पड़ेगा असर
मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा बना हुआ है। यहां गणतंत्र दिवस की तैयारियां चल रही हैं। बारिश के बाद दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'खराब श्रेणी' में और एक्यूआई 283 दर्ज किया गया है।

Published on:
18 Jan 2020 11:41 am
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान