विविध भारत

मौसमः चक्रवाती तूफान ‘हिका’ का कहर, देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update Today चक्रवाती तूफान को जारी हुआ अलर्ट देश के 10 राज्यों में Heavy Rainfall की चेतावनी बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र
3 min read
• •
Updated: 24 Sep 2019, 11:23 AM IST
cyclone_jan6_otrb8pn_0_0.jpeg

नई दिल्ली। देशभर में मानसून ( Monsoon In India ) का असर अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर दिख रहा है। हालांकि मौसम विभाग ( Weather Update Today ) ने सबसे बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक बड़ा चक्रवाती तूफान ( Cyclone ) 'हिका' अरब सागर में गहरे दबाव का क्षेत्र बनने से तेज हो गया है। ऐसे में गुजरात के तट पर प्रचंड हवा चलेगी।

भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को यह बात कही। मौसम विभाग ने खराब मौसम के मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

इसका असर देश के कई राज्यों पर दिखाई दे सकता है। लेकिन सबसे ज्यादा असर गुजरात में दिखाई देगा।

मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात के वेरावल के पश्चिम-दक्षिण तट से 170 किलोमीटर दूर पूर्व-मध्य व उत्तर-पूर्वी अरब सागर में निम्नदाब बनने लगा है।

आशंका है कि अगले 24 घंटे में यह चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और 72 घंटे बाद ओमान तट की ओर बढ़ जाएगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) के मुताबिक, चक्रवाती तूफान के कारण गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र की कई जगहों पर हल्की और मध्यम बारिश के आसार हैं।

हालांकि, तटीय क्षेत्र में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है।

विभाग की मानें तो इस दौरान मौसम काफी खराब रहेगा और 45-65 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

मछुआरों को अगले 48 घंटे के दौरान गुजरात से लगे पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व अरब सागर में न जाने की सलाह दी गई है।

इसलिए उठ रहा है चक्रवाती तूफान
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक गुजरात से लगे अरब सागर के पूर्व-मध्य व उत्तर-पूर्व क्षेत्र में बना निम्नदाब 15 किलोमीटर की रफ्तार से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की तरफ बढ़ रहा है।

इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा
मौसम विबाग के मुताबिक देश के 10 राज्यों में मानसून अब भी मेहरबान है।

ॉमध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, कर्नाटक के तटीय इलाके, गोवा, कोंकण, गुजरात समेत महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश के आसार हैं।

अगले दो दिन तक मौसम दिल्ली-एनसीआर में भी बदला हुआ दिखाई देगा। बादल छाए रहने के साथ-साथ कुछ इलाकों में बूंदा बांदी भी होगी।

बिहार में फिर बाढ़ जैसे हालात
रुखसत होने से पहले मानसून ने एक बार फिर बिहार पर मेहरबानी दिखाई है।

प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने के बार फिर बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं।

लोगों को यहां भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई को लेकर भी अलर्ट

वैसे तो मुंबई को लेकर पिछले हफ्ते ही अलर्ट जारी हो गया था, लेकिन तीन दिन में मानसून का व्यापक असर यहां देखने को नहीं मिला।

माना जा रहा है निम्न दबाव के चलते तेज हवाओं ने इसे आगे बढ़ा दिया है।

इस हफ्ते में माना जा रहा है कि मुंबई और आस-पास के इलाके में जोरदार बारिश के आसार हैं।

उत्तर भारत में भी असर
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के कई राज्यों में भी अच्छी बारिश हो सकती है।

इनमें पूर्वी यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड़, हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में अच्छी बारिश पड़ने के आसार हैं। यही नहीं तेज और सर्द हवाएं मौसम में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

Updated on:
24 Sep 2019, 11:23 AM IST
Published on: