विविध भारत

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश से सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर सैलाब

Delhi में शुक्रवार को हुई Heavy Rain के बाद लोगों को गर्मी से निजात मिली Heavy Rain की वजह से दिल्ली के अधिकांश इलाके जलमग्न हो गए

2 min read
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश से सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर सैलाब

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश ( Rain in Delhi NCR ) के बाद लोगों को गर्मी से निजात मिली। वहीं, भारी बारिश ( Heavy Rain in Delhi ) की वजह से दिल्ली के अधिकांश इलाके जलमग्न ( Waterlogging in Delhi ) हो गए। जबकि सबसे बुरा हाल सड़कों पर देखने को मिला। बारिश ( Heavy rains lashed several parts of Delhi ) के साथ ही सालों से जमा सीवेज की वजह से सड़कें ताल तलैया बन गई, जिसकी वजह से शहर में ट्रैफिक ( Traffic Jam in Delhi ) की समस्या खड़ी गई है। सड़कों पर दोनों ओर वाहनों की लंबीलंबी कतारें नजर आई। जाम की वजह से लोग घंटों तक जाम की समस्या से जूझते रहे। जगह-जगह जलभराव ( heavy rainfall in the national capital ) के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली का जनपथ और मिंटो ब्रिज समेत कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब दिखाई दी।

तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना

वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी दिल्ली में अभी बारिश का यह सिलसिला चलता रहेगा। इसका परिणाम यह होगा कि आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में इस हफ्ते आकाश में बादल छाए रहने के साथ धीमी व मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना जाहिर की है। आपको बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को दिल्ली में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी दी थी। यही नहीं मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश की वजह से वॉटर लॉगिंग की समस्या खड़ी होने की बात कही थी।

सामान्य स्तर 228.2 मिमी की अपेक्षा सात प्रतिशत कम बारिश

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में शुक्रवार को मानसून का कम दबाव वाला क्षेत्र बनने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अगस्त महीने में अभी तक 213.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जोकि इस महीने में सामान्य स्तर 228.2 मिमी की अपेक्षा सात प्रतिशत कम है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में मानसून की शुरुआत एक जून से अब तक 531.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें

Weather Forecast: देश के 6 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, हिमाचल में IMD का Orange Alert
Updated on:
28 Aug 2020 04:49 pm
Published on:
28 Aug 2020 04:35 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?