विविध भारत

दिल्ली में खिली धूप से तापमान में वृद्धि, पंजाब, हरियाणा में शीतलहर में कमी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह ठंडभरी रही सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज वहीं हल्के कोहरे के कारण दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई

2 min read
,,

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह ठंडभरी रही। सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं हल्के कोहरे के कारण दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शहर में रविवार की सुबह को हल्का कोहरा देखा गया। दिन में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।

वहीं, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम के औसतन तीन डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पंजाब, हरियाणा में शीतलहर में कमी

वहीं, पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में रविवार को पारे में वृद्धि के साथ शीतलहर में कमी देखी गई। घने कोहरे से भी राहत देखने को मिली।

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। लेकिन इसने अपने पूर्वानुमान में सोमवार को क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बारिश होने की बात कही है, जिससे पारा फिर लुढ़क सकता है।

हरियाणा में नारनौल और पंजाब में गुरदासपुर क्रमश: 3.5 डिग्री और 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडे रहे।

पवित्र शहर अमृतसर और औद्योगिक शहर लुधियाना में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.4 डिग्री और 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले इन शहरों में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री और 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला और भिवानी दोनों का रात का तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि करनाल में यह 7.4 डिग्री, रोहतक में 6 डिग्री, हिसार में 6.3 डिग्री और भिवानी में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के तापमान में लगातार गिरावट जारी, अगले 48 घंटे तक कड़ाके की ठंड
Updated on:
12 Jan 2020 01:09 pm
Published on:
12 Jan 2020 01:03 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर