विविध भारत

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल धनखड़ का बयान, अर्जुन के बाणों में थी परमाणु शक्ति

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ का दावा रामायण काल में ‘पुष्पक विमान’ का होना सच है महाभारत में अर्जुन के बाणों में एटोमिक पावर थी

less than 1 minute read
West Bengal Governor Dhankhar

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ( West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar ) ने दावा किया है कि रामायण काल में ‘पुष्पक विमान’ का होना सच है। इसके साथ ही महाभारत ( Mahabharata ) में अर्जुन के बाणों में एटोमिक पावर ( Atomic power ) थी। दरअसल, राज्यपाल धनखड़ मंगलवार को कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 20वीं सदी में ही नहीं, बल्कि रामायण ( Ramayana ) काल में भी हमारे पास 'पुष्पक विमान' हुआ करता था।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने यह भी कहा कि महाभारत में संजय ने कुरुक्षेत्र युद्ध का पूरा हाल घृतराष्ट्र को टीवी देखकर नहीं सुनाया था। आपको बता दें कि महाभारत में इस बात का प्रसंग मिलता है कि कौरव और पांवड के बीच युद्ध के दौरान संजय ने कुरुक्षेत्र का आंखों देखा हाल हस्तिनापुर नरेश धृतराष्ट्र को सुनाया था।

गौरतलब है कि अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले जगदीप धनखड़ जुलाई 2019 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने थे। धनखड़ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ तनातनी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। राज्यपाल धनखड़ ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध कर रही ममता बनर्जी के फैसले को भी गलत ठहराया था।

ये भी पढ़ें

West Bengal: भाजपा के अध्यक्ष के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज
Updated on:
15 Jan 2020 11:38 am
Published on:
15 Jan 2020 11:31 am
Also Read
View All