विविध भारत

Corona Vaccine की मंजूरी के बाद आपस में क्यों भिड़े भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट?

भारत में दो कोरोना वैक्सीन को आपात इस्तेमाल के लिए मिली मंजूरी डेटा की पारदर्शिता और वैक्सीन के असर को लेकर भिड़ी दो कंपनी

2 min read
Corona Vaccine की मंजूरी के बाद आपस में क्यों भिड़े भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट?

नई दिल्ली। भारत में आपात इस्तेमाल के लिए दो वैक्सीन को मिली मंजूरी के बाद वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ( Bharat Biotech ) और सीरम इंस्टीट्यूट ( Serum Institute ) आपस में भिड़ गए हैं। सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ( Serum Institute CEO Adar Poonawalla ) ने कोवैक्सीन ( Covaxin ) को मंजूरी दिए जाने को लेकर आपत्ति जताई। अब भारत बायोटेक के संस्थापक चेयरमैन कृष्ण एल्ला ( Krishna Alla, founder chairman of Bharat Biotech ) ने सीरम इंस्टीट्यूट पर पलटवार किया है।

वैक्सीन को पानी बताया

कृष्णा एल्ला ने अदार पूनावाला का नाम लिए बिना कहा कि हम 200 प्रतिशत ईमानदार क्लिनिकल ट्रायल करते हैं, बावजूद इसके अगर हमें ऐसे प्रतिक्रिया मिलती हैं तो यह काफी अफसोसजनक है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ कंपनियों ने हमारी वैक्सीन को पानी बताया है। मैं एक साइंटिस्ट हूं और इस तरह की बातों को सिरे से खारिज करता हूं। गौरतलब है कि एक दिन पहले एक टीवी इंटरव्यू के दौरान सीरम इंस्टीटïयूट के अदार पूनावाला ने कहा था कि अभी तक केवल मॉडर्ना, फाइजर और ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन ही असरदार साबित हुई हैं। जबकि शेष दवाई तो पानी की तरह हैं।

ऑक्सफोर्ड डेटा पर कोई सवाल नहीं उठाया गया

एल्ला ने आगे कहा अमरीका और यूरोप ने यूके से एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का ट्रायल डेटा लेने से मना कर दिया था। जिसका कारण उसका पारदर्शी न होना था। बावजूद इसको ऑक्सफोर्ड डेटा पर कोई सवाल नहीं उठाया गया। एल्ला ने इस दौरान एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के उस बयान को लेकर भी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कोवैक्सीन का इस्तेमाल बैकअप के रूप में करने को कहा था। एल्ला ने स्पष्ट कहा कि यह कोरोना वायरस की वैक्सीन है कोई बैकअप नहीं। ऐसे बयान देने से पहले लोगों को कई बार सोचना चाहिए।

एल्ला ने कहा कि भारत बायोटेक एक भारतीय कंपनी है और अन्य कंपनियों की अपेक्षा बिना किसी बैकअप के संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी यहां डेटा को लेकर पूरी पारदर्शिता बरती जाती है और डेटा के आधार पर ही हमने मंजूरी भी पाई है।

Updated on:
05 Jan 2021 12:38 pm
Published on:
05 Jan 2021 12:03 pm
Also Read
View All
Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?

Trains cancelled news: 3 और 10 मई को ये ट्रेनें रहेंगीं रद्द, अंबिकापुर-बौरीडांड़ रूट पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर…