विविध भारत

केरल की सड़कों पर हिजाब पहन लड़कियों ने किया डांस… विवाद के बाद वायरल हुआ वीडियो

इन लड़कियों ने एड्स के प्रति जागरुक करने एक अभियान में शामिल होकर यह डांस किया है।

2 min read
Dec 05, 2017

नई दिल्ली। तीन लड़कियों ने एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक अभियान के तहत केरला की सड़कों पर डांस किया। बताया जा रहा है कि यह डांस उस फ्लैश मॉब का हिस्सा था जिसे जिले के स्वास्थ्य विभाग ने एड्स के प्रति जागरुकता अभियान के तहत चलाया हुआ था। इसी बीच सोशल मडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिस गाने पर यह लड़कियां डांस कर रही हैं वह मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल का हिट सॉन्ग 'जिमकी कम्मल' है। इन लड़कियों ने एड्स के प्रति जागरुक करने एक अभियान में शामिल होकर यह डांस किया है। वहीं यह लड़कियां अब सोशल मीडिया पर ट्रोल की शिकार हो रही हैं।

यह वीडियो फेसबुक पर 1 दिसंबर को देखा गया। कथित तौर पर यह लड़कियां डेंटल कॉलज की छात्राएं बताई जा रही हैं। लेकिन इन लड़कियों का डांस कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। कई लोगों ने इनके डांस का विरोध भी किया। ऐसे कमेंट आने के बाद वीडियो को हटा लिया गया लेकिन उससे पहले ही कई लोगों तक पहुंच गया। लेकिन कुछ लोग इन लड़कियों का सपोर्ट में भी सामने आए। एक निजी अंग्रेजी अखबार को डेप्यूटी डिस्ट्रिक्ट मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मोहम्मद अली ने बताया - 1 दिसंबर को एड्स डे पर एक इवेंट किया गया था जिसमें स्ट्रीट प्ले और पब्लिक रैलियां भी की गई थीं। वहीं एक न्यूज चैनल से डिस्ट्रिक्ट मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सकीना ने कहा- 'फ्लैश मॉब के लिए जिन लोगों ने ऐसे कमेंट किए हैं उनको इसका सही जवाब मिलेगा।' यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इस वीडियो को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है।

शशि कपूर के निधन पर निजी न्यूज़ चैनल ने की ऐसी गलती कि शशि थरूर को मिलने लगे शोक संदेश, कहा- मैं अभी जिंदा हूँ

ये भी पढ़ें

सोशल मीडिया के सहारे बिछुडों को मिलाने की तैयारी, माघ मेले के लिए पुलिस प्रशासन बना रहा एप
Published on:
05 Dec 2017 03:37 pm
Also Read
View All