Nankana Sahib पर पत्थरबाजी से भड़के जावेद अख्तर देशभर के कई शहरों में सिख समुदाय का प्रदर्शन अख्तर ने घटना को लेकर की कड़ी निंदा
नई दिल्ली। पाकिस्तान ( Pakistan ) के पंजाब प्रांत में स्थित ननकाना साहिब ( Nankana Sahib ) में शुक्रवार को हुए हमले के बाद इस मामले ने भारत में जमकर तूल पकड़ लिया है। देश के कई राज्यों में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस पूरे प्रकरण के बाद सिख समुदाय डर और दहशत में है।
ननकाना साहिब पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ ने पथराव किया और इसका नाम बदलने की मांग की। लोग वहां से सिखों को भगाने के लिए नारे भी लगा रहे थे। इस घटना पर मशहूर गीतकार और देश के जाने-माने लेखक जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) की तरफ से प्रतिक्रिया दी गई है।
जावेद ने ट्विटर पर इस घटना की निंदा की है। भारत की तरफ से कहा गया है कि पाकिस्तान सिख समुदाय को पूरी रक्षा प्रदान करे। दूसरी ओर पाकिस्तान ने इस मामले को मामूली झगड़ा बताकर इसे दबाने की कोशिश की है।
जावेद अख्तर ने लिखा, ' ननकाना साहिब में मुस्लिम कट्टरपंथियों ने जो किया वह पूरी तरह से निंदनीय है। थर्ड ग्रेड और निम्न दर्जे के लोग ही दूसरे समुदाय के लोगों के साथ ऐसा व्यवहार कर सकते हैं।'