विश्‍व की अन्‍य खबरें

एअर इंडिया की अमृतसर-रोम फ्लाइट में 30 यात्री पाए गए कोरोना पॉजिटिव

एयर इंडिया की अमृतसर-रोम फ्लाइट में पिछले बुधवार को कम से कम 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस फ्लाइट से यात्रा करने वाले सभी लगों को इटली सरकार ने 10 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2021, 9:51 PM IST
air-india.jpg
30 people on board Air India Amritsar-Rome flight found corona positive on arrival

नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप से हाहाकार मचा है। हर दिन लाखों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं, तो वहीं सैंकड़ों लोगों की मौत हो रही है। यही कारण है कि दुनियाभर के कई देशों ने भारत से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया है।

इन सबके बीच एयर इंडिया की अमृतसर-रोम फ्लाइट में कम से कम 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उड्डयन उद्योग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले बुधवार को एयर इंडिया की अमृतसर-रोम फ्लाइट में कम से कम 30 लोग COVID-19 पॉजिटिव पाए गए थे।

सूत्रों ने बताया है कि विमान में के दो क्रू मेंबर समेत कम से कम 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, इटली सरकार ने 242 लोगों को क्वारंटिन कर दिया है। बीते गुरुवार को अमृतसर-रोम की उड़ान के लैंड करने से कुछ घंटों पहले ही इतालवी सरकार ने एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि भारत से आने वाले सभी यात्रियों को 10 दिनों के लिए क्वारंटीन के तहत रखा जाएगा।

भारत में अब तक 1.99 करोड़ संक्रमित

आपको बता दें कि भारत में अब तक करीब दो करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत में हालात बहुत खराब हो गए हैं। कई राज्यों के अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सीजन की कमी की वजह से लाखों लोगों जूझना पड़ रहा है, तो वहीं अब तक ऑक्सीजन की कमी से 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

बीते कई दिनों से प्रतिदिन कोरोना संख्या में बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन सोमवार को दैनिक कोरोना मामलों में मामूली गिरावट देखी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में 3,68,147 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इसी समयावधि में 3417 मरीजों की मौत हुई है।

इसके साथ ही भारत में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,99,25,604हो गई है, जबकि कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2,18,959 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देशभर में कोरोना से होने वाली मौतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। अभी देशभर में कोरोना से मृत्युदर 1.10 फीसदी है।

Updated on:
3 May 2021, 9:51 PM IST
Published on: