
लीबिया।लीबिया से इटली जा रहा 80 से ज्यादा प्रवासियों का एक जत्था गुरुवार को हादसे का शिकार हो गया। पानी में नाव पलट जाने के कारण करीब 80 यात्री लापता बताए गए हैं। वहीं सिर्फ चार यात्रियों को बचाया जा सका। यह हादसा ट्यूनेशिया में हुआ। नौसेना ने बताया कि इस हादसे के बाद केवल चार लोगों को ही बचाया जा सका। इस दौरान स्थानीय मछुआरों को सर्तक कर दिया गया है। बचाए गए सभी प्रवासियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रवासियों की सही संख्या सामने नहीं आई
बचाए गए प्रवासियों ने ट्यूनेशिया अधिकारियों को बताया कि करीब 86 यात्री नाव पर सवार हो लीबिया से इटली की ओर रवाना हुए थे। लीबिया के जुवारा से ये लोग इटली की ओर बढ़ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन के प्रवक्ता फ्लावियो डि जियाकोमो ने ट्वीट कर बताया कि अभी तक मारे गए प्रवासियों की सही संख्या सामने नहीं आई है।
महज 4 को बचाया जा सका है
ट्यूनिशिया के तटरक्षकों ने बताया कि लीबिया से भूमध्य सागर के रास्ते इटली आने का प्रयास कर रहे थे। नौका पर गुनिया, आईवरी कोस्ट, माली और बुर्कीना फासो के नागरिक सवार थे। उसने बताया कि नौका पर 4 महिलाएं भी थीं, जिनमें से एक गर्भवती थी और दूसरी के पास छोटा बच्चा था। इनमें से सभी लापता हैं।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..