इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ( Imran Khan) 22 जुलाई को वॉशिंगटन डीसी में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump ) से मिलेंगे। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैसल ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। इस्लामाबाद में गुरुवार को साप्ताहिक समाचार ब्रीफिंग में फैसल ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति के निमंत्रण पर इमरान खान अमरीका का दौरा कर रहे हैं। इमरान खान की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को और बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।