22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Pakistan / अमरीका ने बलूच लिबरेशन आर्मी को आतंकी सूची में डाला, फैसले से पाकिस्तान खुश

अमरीका ने बलूच लिबरेशन आर्मी को आतंकी सूची में डाला, फैसले से पाकिस्तान खुश

Baloch Liberation Army: US ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) को घोषित किया वैश्विक आतंकी संगठन पाकिस्तान सरकार ने इस फैसले पर खुशी का इजहार किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 3 Jul 2019, 1:25 PM IST

इस्लामाबाद। संयुक्त राज्य अमरीका ( US ) ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ( Baloch Liberation Army ) को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकी (Specially Designated Global Terrorist) संगठनों की सूची में शामिल किया है। US प्रशासन ने bla पर बलूचिस्तान में चाइनीज इंजीनियर्स को निशाना बनाने और ग्वादर आतंकी हमले का आरोप लगाया।

BLA के साथ-साथ हिज्बुल्लाह के संचालक भी सूची मे शामिल

इस बारे में अमरीकी प्रशासन ने मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी करके जानकारी दी। BLA के साथ-साथ हिज्बुल्लाह ( Hezbollah ) के संचालक हुसैन अली हाजिमा को एग्जीक्यूटीव ऑर्डर (E.O.) 13224 के अंतर्गत SDGT की सूची में डाला है। अमरीका के इस फैसले का पाकिस्तान ने स्वागत किया है। पाकिस्तान ने साथ ही उम्मीद जताई है कि इस सूची में नामित होने के बाद BLA के गतिविधियों पर लगाम लगेगी।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान को बताया 'आतंक का हार्वर्ड'

पाकिस्तान ने किया फैसला का समर्थन

इस कदम पर अमरीका की तारीफ करते हुए पाक सरकार ने कहा कि इससे शांति का माहौल स्थापित होगा। बयान के मुताबिक, 'हमें अमरीकी प्रशासन की ओर से BLA को SDGT की सूची नामित करने का पता चला। BLA, 2006 के बाद से पाकिस्तान में एक 'अभियुक्त इकाई' (Proscribed entity) बना हुआ है। हाल के दिनों, उन्होंने देश में कई आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया है।'

आपको बता दें कि पाकिस्तान हमेशा से ही BLA के खिलाफ रहा है। इसके साथ ही पाक ने कई बार भारत पर भी इनके समर्थन का आरोप लगाया है। लेकिन बता दें कि, भारत किसी भी तरह के हिंसा या आतंक का समर्थन नहीं करता और इसी कारण अभी तक पाक के बातचीत के न्योते को अस्वीकार करते आ रहा है।

क्या बलूच लिबरेशन आर्मी?

BLA बलूचिस्तान का एक सक्रिय संगठन है, जो पाकिस्तान से अलग होकर एक स्वतंत्र बलूचिस्तान राष्ट्र की मांग करता है। पाकिस्तान ने साल 2006 में इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया था। इसके साथ ही कई बड़े हमलों और वारदातों का आरोप लगाया था। इन्हीं गंभीर आतंकी वारदातों के आरोप के मद्देनजर अमरीका ने यह कदम उठाया है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..