
नई दिल्ली। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेशानुसार अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस ने सीरिया पर हवाई हमले शुरु कर दिए हैं। अमरीका का कहना है कि सीरिया द्वारा रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल को लेकर उसने पहले ही असद सरकार को चेतावनी दे दी थी। वहीं असद सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि हम शुक्रगुजार हैं कि हमें पहले ही हमले की जानकारी मिल गई थी, जिसके बाद से हमने अपने कई ठिकाने बहुत दिन पहले ही खाली करवा दिए थे।
जवाबी कार्रवाई में असद सरकार
राजधानी दमिश्क के कई जगहों पर अमेरिका ने मिसाइलें दाग दी हैं। वहीं जवाबी कार्रवाई में सीरिया की असद सरकार ने भी अमेरिका को जवाब देने के लिए अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जिसके तहत सीरिया ने एंटी गाइडेड मिसाइल को लॉन्च कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार अमरीका ने सारिया के तीन रासायनिक हथियार के भंडारों को निशाना बनाया है। जिसमें दमिश्क के पास वैज्ञानिक शोध अनुसंधान इकाई भी आती है। यहां पर सीरिया अपने रासायनिक हथियारों का भारी मात्रा में उत्पादन करता है । होम्स के पास भी मिसाइलें दागी गई हैं, ये वही जगह है जहां पर सीरिया अपने रासायनिक हथियारों का रखता है।
पहले ही मिल गई थी जानकारी
असद सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि हमें पहले से ही हमले की खबर पहुंच गई थी। हमारे जो भी ठीकानों को निशाना बनाया गया है उनमें से कई हाल ही में बनाए गए थे और हमने समय रहते उन्हें खाली कराया।
एक रिपोर्ट के अनुसार, जिन-जिन स्थानों को निशाना बनाया गया है उनमें सीरियाई सेना की 4वीं टुकड़ी और कई रिपब्लिकन गार्ड भी शामिल हैं।
अमरीका, फ्रांस और ब्रिटेन ने किया असद का विरोध
बता दें, कि अमरीका ने अपने सहयोगी देशों फ्रांस और ब्रिटेन के साथ मिलकर सीरिया के राष्ट्रपति असद का विरोध किया था। अमेरिका सीरिया से असद की विदाई चाहता है लेकिन रूस ने इस मामले में सीरिया का साथ दिया जिससे मुश्किलें और बढ़ गई।