विश्‍व की अन्‍य खबरें

ब्रिटेन: 3.2 करोड़ लोगों को अगले महीने से लगेगी कोरोना वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो बूस्‍टर डोज का यह अभियान छह सितंबर से शुरू हो जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2021, 9:02 PM IST
Coronavirus in britain
Coronavirus in britain

लंदन। ब्रिटेन (Britain) में भी कोरोना वायरस (Corona Vaccine) के डेल्टा वेरिएंट से बचाव के लिए बड़े स्‍तर पर टीकाकरण (Corona Vaccination) अभियान जारी है। इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्रिटेन सरकार अगले माह से देश के 3.2 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज भी देने की तैयारी कर रही है। इस बड़े अभियान के लिए दो हजार फार्मेसी को जोड़ा गया है।

72.1 फीसदी वयस्कों को टीके की दोनों खुराक दी गई है

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो बूस्‍टर डोज का यह अभियान छह सितंबर से शुरू हो जाएगा। इस टीकाकरण कार्यक्रम को इस साल दिसंबर के अंत तक पूरा करने की योजना है। ब्रिटेन में जारी आंकड़ों के अनुसार देश के 88.5 फीसदी वयस्कों को टीके की पहली खुराक और 72.1 फीसदी वयस्कों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

वहीं ब्रिटिश सरकार युवाओं को कोविड-19 टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने के लिए कथित ‘वॉउचर फॉर वैक्सीन’ योजना भी तैयार कर रही है। इसमें शॉपिंग वॉउचर से लेकर पिजा डिस्काउंट और उबर यात्रा पर रियायत देने की तैयारी है।

रियायती दर पर यात्रा कराने और भोजन देने की पेशकश

सरकार की मदद से कई यात्रा और फूड डिलिवरी ऐप उन लोगों को रियायती दर पर यात्रा कराने और भोजन देने की पेशकश कर रहे हैं। इनमें टीकाकरण केंद्र तक मुफ्त में पहुंचाने और पहले ही टीका लगवा चुके लोगों को सस्ता खाना देने की पेशकश है। उबर, बोल्ट, डिलिवरु और पिजा पिलग्रिम्स कुछ ऐसी कंपनियां हैं जो सरकार की योजना का हिस्सा हैं।

Published on: