विश्‍व की अन्‍य खबरें

चीन का पाकिस्तान से उठा भरोसा : CPEC की बैठक रद्द, भेजी जांच टीम, चीन के तेवर देख पाक के बदले सुर

आतंकी हमले के बाद चीन का अपने सदाबहार दोस्त पाकिस्तान से भरोसा उठा गया है। अब वह फूंक फूंककर कदम उठा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2021, 12:00 PM IST
china pak
china pak

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बस में ब्लास्ट में अपनी की मौत के बाद चीन सतर्क हो गया है। इस आतंकी हमले के बाद चीन का अपने सदाबहार दोस्त पाकिस्तान से भरोसा उठा गया है। अब वह फूंक फूंककर कदम उठा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन विस्फोट की जांच लिए पाकिस्तान में अपनी विशेष जांच टीम भेजी है। इतना ही नहीं दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण सीपीईसी की बैठक भी रद्द कर दिया है। माना जा रहा है कि चीन के इन फैसलों के बाद दोनों देशों के रिश्ते में कटास आ गई है।

पाक की असलत सामने लाएगा चीन
बस विस्फोट में अपने नागरिकों की मौत के बाद चीन इस मामले की असलियत सामने लाना चाहता है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने बीजिंग में एक प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि विस्फोट मामले में मदद पहुंचाने के लिए चीन का एक दल पाकिस्तान जाएगा। विस्फोट किस वजह से हुई इसका पता लगाया जाएगा। हमने पाकिस्तान सरकार से इस मामले की गहराई से जांच करने के लिए कहा है। इसके साथ पाक में चीनी नागरिकों की सुरक्षा की समीक्षा भी की जाएगी।


CPEC की बैठक भी रद्द
इस आतंकी हमले के बाद चीन और पाकिस्तानी रिश्ते पर गहरा असर पड़ा है। दोनों देशों के बीच होने वाली महत्वपूर्ण सीपीईसी की बैठक रद्द हो गई है। चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे यानी चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रमुख और पाकिस्तान सेना के पूर्व प्रवक्ता मेजर जनरल असीम बाजवा ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सीपीईसी की यह बैठक अब ईद के बाद होगी। पहले CPEC पर जेसीसी-10 की बैठक 16 जुलाई 2021 को होने वाली थी, उसे ईद के बाद बाद की तारीख के लिए स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही एक नई तारीख को अंतिम रूप दिया जाएगा।

पाकिस्तान के बदले सुर
इस घटना के बाद चीन के तेवर देखकर पाकिस्तान के सुर बदले गए है। पाकिस्तान का कहना है कि शुरुआती जांच में बस के अंदर विस्फोटक सामग्री के अंश मिले हैं और इसे आतंकवादी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता। पाकिस्तान के रुख में यह बदलाव तब आया है जब चीन ने कहा है कि वह इस विस्फोट की जांच के लिए अपना एक दल भेजेगा।

विस्फोट में चीन के 9 नागरिकों की मौत
आपको बता दें कि चीनी इंजीनियरों और श्रमिकों को ले जा रही बस में विस्फोट होने से 9 चीनी नागरिकों और फ्रंटियर कोर के दो सैनिकों सहित 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 39 अन्य लोग घायल हो गए। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घटना के बाद बस गहरी खाई में गिर गई। पाकिस्तान का कहना है कि गैस का रिसाव होने से विस्फोट हुआ वहीं चीन ने इसे हमला बताया है।

Updated on:
16 Jul 2021, 12:00 PM IST
Published on: